📅 Monday, 28 September 2026 | 05:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

SILVER MEDALIST : रिओ ओलिंपिक में हार के बाद माता पिता ने दिया शादी के लिए दबाव, मीराबाई ने दिया ये जवाब...

📅 28 July 2021, 11:47 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
SILVER MEDALIST : रिओ ओलिंपिक में हार के बाद माता पिता ने दिया शादी के लिए दबाव, मीराबाई ने दिया ये जवाब...
SILVER MEDALIST : रिओ ओलिंपिक में हार के बाद माता पिता ने दिया शादी के लिए दबाव, मीराबाई ने दिया ये जवाब...

वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर परिवार, राज्य और देश का मान ऊंचा कर दिया। देश-विदेश से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। हालांकि, पांच साल पहले ऐसी स्थिति बनी थी जिसके बाद लगने लगा था कि मीराबाई अब शायद खेल को जारी न रख पाएं।

2016 रियो ओलिंपिक में एक बार भी सही वेट नहीं उठा पाने के कारण मीराबाई को डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। इस विफलता के बाद परिवार वाले उन पर शादी का दबाव बना रहे थे। उनका कहना था कि अब खेल बहुत हुआ, शादी करो और घर बसाओ, लेकिन देश के लिए मेडल जीतने का जुनून रखने वाली मीरा ने साफ इनकार कर दिया। कहा- जब तक ओलिंपिक में मेडल नहीं जीतूंगी तब तक शादी नहीं करूंगी।

यह खुलासा खुद मीराबाई के माता-पिता ने किया। मीरा ने टोक्यो में सिल्वर जीतने के बाद मां से कहा कि अब उनका टारगेट अगले ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें