📅 Monday, 07 September 2026 | 07:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 0.00 ▼ 0.00 (0.00%) निफ्टी 50: 0.00 ▼ 0.00 (0.00%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹0 🥈 चांदी (1kg): ₹0 ⛅ उज्जैन: 0°C (डेटा अनुपलब्ध)
अन्य ख़बरे

पुतिन के आलोचक रूसी सांसद की ओडिशा में रहस्यमय मौत से सनसनी

📅 27 December 2022, 11:50 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पुतिन के आलोचक रूसी सांसद की ओडिशा में रहस्यमय मौत से सनसनी
पुतिन के आलोचक रूसी सांसद की ओडिशा में रहस्यमय मौत से सनसनी

ओडिशा : ओडिशा के रायगडा जिले में पावेल एंटोव नामक रूस के एक सांसद सहित दो रूसी पर्यटकों की रहस्यमय मौत से सनसनी फैल गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए ओडिशा के डीजीपी सुनील कुमार बंसल ने सीआईडी-अपराध शाखा को दो रूसी नागरिकों की अप्राकृतिक मौत से जुड़े मामले की जांच अपने हाथ में लेने का आदेश दिया है. जिसके बाद पुलिस ने उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है.

ओडिशा पुलिस ने कहा कि पावेल एंटोव के करीबी दोस्त व्लादिमीर बिडेनोव 22 दिसंबर 2022 को अपने होटल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिले थे. जब उन्हें रायगड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. भारत में रूसी दूतावास की मंजूरी के बाद बिडेनोव के पार्थिव शरीर का रायगड़ा में अंतिम संस्कार किया गया.

पुलिस ने आगे बताया कि इसके बाद व्लादिमीर पुतिन के शासन में सांसद एंटोव 24 दिसंबर 2022 को उसी होटल के बाहर खून से लथपथ पाए गए था. पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि एंटोव गलती से होटल की छत से गिर गए थे या उन्होंने आत्महत्या की. पुलिस दोनों मामलों के दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है.

एक ही स्थान पर कम समय के भीतर हुई इन दो मौतों ने ओडिशा पुलिस को सकते में डाल दिया है. डीजीपी बंसल ने कहा कि चूंकि भारत में पर्यटन का मौसम चल रहा है, इसलिए रूस से चार लोग रायगढ़ आए थे, जिनमें से एक व्यक्ति (व्लादिमीर बिडेनोव) की मौत दिल से संबंधित समस्या के कारण हुई थी. उन्होंने कहा अब तक हमें मामले में कोई साजिश नहीं मिली है.

युद्ध को लेकर की रूसी सेना का आलोचना

उन्होंने जुलाई महीने में यूक्रेन पर रूसी हमलों की आलोचना की थी, जिसके बाद वो सुर्खियों मा गए थे. दरअसल, यूक्रेन पर मिसाइलों से हमला करने पर उन्होंने रूसी सेना का कड़ा विरोध किया था. सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म ट्विटर पर उन्हें ट्वीट किया था,'एक बच्ची को मलबे के नीचे से निकाला गया है, लगता है कि बच्ची के पिता की मौत हो गई है. मां को क्रेन से बाहर निकाला जा रहा है. वह एक स्लैब के नीचे फंसी हुई है. सच कहूं तो इसे आतंक के अलावा कुछ और कहना बेहद मुश्किल है.

फोटो फाईल : सोशल मीडिया

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें