Russian Girl Viral: बीच सड़क पर घूम रही थी रश्यिन, फिर सरेआम करने लगी ऐसी हरकत की हो गयी सोशल मीडिया पर वायरल..
Social Media Viral News: सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो बहुत मजेदार होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. भारत विदेशी पर्यटकों के सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है, ये कहने में गुरेज नहीं करना चाहिए. क्योंकि लाखों पर्यटक भारत घूमने आते हैं और यहां के तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद लेते हैं. कई बार उन्हें पसंद आता है तो कई बार ज्यादा मसालेदार होने के चलते वो उसको सही नहीं मानते हैं. विदेशी लोग स्वादिष्ट स्ट्रीट स्टाइल व्यंजन और पारंपरिक मिठाइयां चखने के लिए भारत आते हैं, जिनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर मारिया चुगुरोवा ने एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने पहली बार जलेबी खाने का वीडियो शेयर किया है. साथ ही लोकल वेंडर्स से बातचीत भी की है.
वायरल वीडियो में चुगुरोवा ठेले पर जलेबी, फाफड़ा और पकौड़ा बेचने वाले एक लोकल स्ट्रीट वेंडर के पास जाती हैं. वह वेंडर के पास जाती हैं और जलेबी मांगती है. जलेबी को चखने के बाद वह इस बात का अंदाजा लगाने लगती हैं कि जलेबी किससे बनी है. साथ ही चुगुरोवा कहती हैं, “Ah so sweet इसके बाद मुझे शुगर कोमा हो जाएगी.” बाद में उन्होंने लोगों के साथ जलेबियां खाईं. वीडियो शेयर करते हुए इंफ्लूएंसर ने लिखा, ”रशियन कुड़ी ने पहली बार जलेबी का स्वाद चखा. नमस्ते दोस्तो. भारत की सड़कों से एक मीठी और टेढ़ी-मेढ़ी कहानी के लिए तैयार हो जाइए!” इसके अलावा वह वीडियो में यह भी पूछती हैं कि उन्हें और कौन सी मिठाई ट्राई करनी चाहिए.
वायरल क्लिप कुछ दिन पहले पोस्ट की गई थी. शेयर किए जाने के बाद से, पोस्ट को हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं. संख्या अभी भी बढ़ रही है. कई यूजर्स ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में इमोजी के साथ रिएक्ट किया है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, “मुझे जलेबी बहुत पसंद है.” एक अन्य यूजर ने कहा, “यह कैंडी नहीं है…यह पारंपरिक मिठाई है.”
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
KG की बच्ची के सिर पर 12 बार ईंट मारी : तीसरी के स्टूडेंट ने बेंच पर पटका-बाल पकड़कर घसीटा, 96 सेकेंड तक पीटा