📅 Saturday, 31 October 2026 | 09:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,510 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,200 • 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

कोर्ट में रो पड़ी रैपर हनी सिंह की पत्नी शालिनी, कहा-'मेरे पास आप्शन नहीं बचा

📅 29 August 2021, 10:40 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोर्ट में रो पड़ी रैपर हनी सिंह की पत्नी शालिनी, कहा-'मेरे पास आप्शन नहीं बचा
कोर्ट में रो पड़ी रैपर हनी सिंह की पत्नी शालिनी, कहा-'मेरे पास आप्शन नहीं बचा

बॉलीवुड सिंगर रैपर हनी सिंह अक्सर विवादों में बने रहते हैं। कभी उनके गानों को लेकर विवाद होता है, तो कभी उनके बेबाक बयान सुर्खियां बटोरते हैं। अब हाल में वो निजी जिंदगी में आये तूफ़ान को लेकर न्यूज़ में बने हुए हैं। पिछले दिनों सिंगर की पत्नी शालिनी ने उनपर घरेलु हिंसा और मारपीट का आरोप लगाया था। कल कोर्ट में मामले की सुनवाई थी। इस सुनवाई के दौरान हनी सिंह तो मौजूद नहीं थे लेकिन उनकी पत्नी शालिनी मौजूद थीं, और वो कोर्ट और जज के सामने फूट फूटकर रो पड़ी।

मामले की सुनवाई दिल्ली की तीस हजारी अदालत में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने हुई। इस सुनवाई के दौरान शालिनी तलवार ने कहा, ‘मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा है। मैंने जीवन के 10 साल दिए। मैं अपना सबकुछ छोड़कर उसके साथ खड़ी रही। अब उसने मुझे छोड़ दिया।’ इस पर मजिस्ट्रेट ने कहा कि वह याचिकाकर्ता के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।' आगे मजिस्ट्रेट ने शालिनी से पूछा की वो कोर्ट से क्या चाहती हैं? उनके लिए इस मामले का सुलझना ज्यादा सही होगा या नहीं।

वहीं कोर्ट में सुनवाई के दौरान हनी सिंह के ना होने पर भी मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जताई। मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने कहा- कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। यह चौंकाने वाला है कि इस मामले को इतने हल्के में लिया जा रहा है।’ वहीं शालिनी ने हनी सिंह के खिलाफ जो मामला दर्ज करवाया है उसमें 20 करोड़ मुआवजे भत्ते की भी मांग की है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें