देह व्यापार का पुलिस ने रेड कर पर्दाफाश किया
📅 26 June 2022, 02:32 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शाहबाद : शाहबाद मारकंडा शहर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने रेड कर पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिनमें से एक को बाद में छोड़ दिया गया। वहीं महिला व पुरुष को कोर्ट में पेश किया है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने देह व्यापार की गुप्त सूचना के आधार पर रेड की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें से एक व्यक्ति को जांच में निर्दोष पाते हुए उसको बाहर कर दिया। वहीं महिला मकान मालकिन व व्यक्ति को आज कोर्ट में पेश किया गया है। आज उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि धंधे में संलिप्त सभी को गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →