मोदी कैबिनेट से एक विकेट गिरा : रवनीत सिंह बिट्टू ने छोड़ा रेल राज्यमंत्री का पद
चंडीगढ़.
Ravneet Singh Bittu resignation: मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रिपरिषद से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, संविधान के आर्टिकल 75(2) के तहत यह निर्णय लिया गया है. इस आदेश के साथ ही रवनीत सिंह बिट्टू अब केंद्रीय मंत्रिपरिषद का हिस्सा नहीं रहे हैं.
नरेंद्र मोदी सरकार में रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। दरअसल बिट्टू का इस्तीफा राजस्थान से राज्यसभा का उनका कार्यकाल 21 जून को समाप्त होने के बाद आया। वह अगस्त 2024 से जून 2026 तक उच्च सदन के सदस्य थे। बिट्टू पंजाब से आते हैं और राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उनके इस्तीफे को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि इस्तीफे के पीछे की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
इस्तीफा देने के बाद रवनीत सिंह बिट्टू ने क्या कहा?
इस्तीफा देने के बाद रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। बिट्टू ने अपने संदेश में लिखा कि मैं माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे भारत सरकार में राज्य मंत्री के रूप में देश की सेवा करने का अवसर दिया। भारत के लोगों विशेषकर मेरे प्रिय पंजाब के लोगों की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, राष्ट्रवाद और 'विकसित भारत' के विजन के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध हूं। जनसेवा की मेरी यात्रा नए उत्साह और समर्पण के साथ जारी रहेगी।
President Droupadi Murmu, as advised by the Prime Minister, has accepted the resignation of Ravneet Singh from the Union Council of Ministers, with immediate effect
— ANI (@ANI)
(File pic of Ravneet Singh)
कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?
रवनीत सिंह बिट्टू को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी. वे केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. पंजाब राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले बिट्टू ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर BJP का दामन थामा था. हालांकि वे लोकसभा चुनाव में अपनी सीट नहीं जीत पाए थे, लेकिन पार्टी में उनके कद और पंजाब में भाजपा के विस्तार की रणनीति को देखते हुए उन्हें केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था. इसके बाद उन्हें राज्यसभा के माध्यम से संसद भेजने की योजना थी.
इस्तीफे के मायने
राजनीतिक गलियारों में इस इस्तीफे को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इस्तीफे के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह पार्टी के सांगठनिक बदलावों या आगामी राजनीतिक रणनीतियों का हिस्सा हो सकता है.
फिलहाल, सरकार की तरफ से अगले कदम या विभागों के प्रभार को लेकर कोई नई घोषणा नहीं की गई है. माना जा रहा है कि जल्द ही प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से विभागों के बंटवारे को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी. पंजाब के सियासी समीकरणों के लिहाज से भी इस घटनाक्रम पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.
President Droupadi Murmu, as advised by the Prime Minister, has accepted the resignation of Ravneet Singh from the Union Council of Ministers, with immediate effect
— ANI (@ANI)
(File pic of Ravneet Singh)
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सामने ही मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके
नौकरी के दौरान मिलने वाले दबाव : एक भी छुट्टी नहीं, सीनियर्स की प्रताड़ना से परेशान महिला कर्मचारी ने दी जान