Wednesday, 25 June 2025

अन्य ख़बरे

'कन्यादान' नहीं, बढ़ाए 'कन्यामान': आलिया भट्ट के इस नए ऐड को देखने के बाद भड़के यूजर्स

Paliwalwani
'कन्यादान' नहीं, बढ़ाए 'कन्यामान': आलिया भट्ट के इस नए ऐड को देखने के बाद भड़के यूजर्स
'कन्यादान' नहीं, बढ़ाए 'कन्यामान': आलिया भट्ट के इस नए ऐड को देखने के बाद भड़के यूजर्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नया ऐड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया भट्ट दुल्हन के लुक में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस इस नए ऐड में कन्यादान को लेकर चल रही प्रथा पर सवाल उठाते हुए दिखाई दे रही हैं। यही नहीं वह आखिर में कहती है ''क्यों सिर्फ कन्यादान, अब कन्यामान'। बता दें कि इस ऐड के जरिए कन्यादान को एक नया नजरिया देने की कोशिश की गई है। यह ऐड एक ब्राइडल वियर ब्रांड का है, जिसे अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है और दुल्हन के रूप में आलिया भट्ट नजर आ रही हैं।

ब्रांड ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा-''नई सोच, नया आइडिया, क्यों पराया धन, क्यों कन्यादान?'' हालांकि, कुछ यूजर्स को इस ऐड का आइडिया पसंद नहीं आया है। लोगों ने इस ऐड का विरोध करते हुए इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया है। यही नहीं इस ऐड को देखने के बाद लोग आलिया भट्ट को भी भला-बुरा कह रहे हैं।

आलिया भट्ट का ये ऐड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग एक्ट्रेस के इस ऐड को पसंद कर रहे हैं तो कुछ लोगों को यह आइडिया पसंद नहीं आया है। लोग सोशल मीडिया पर आलिया के खिलाफ अपना रिएक्शन दे रहे हैं। उनके अनुसार, आलिया भट्ट हिंदू धर्म का अपमान कर रही हैं। यही नहीं लोग इस ऐड को बायकॉट करने के लिए कहा है। यूजर्स के अनुसार, ट्रिपल तलाक या फिर हलाला जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ लोगों के बीच जागरूकता नहीं फैलाई जाती, लेकिन हिंदू परंपराओं के खिलाफ खूब बोला जाता है। वहीं वीडियो को देखने के बाद यूजर्स आलिया भट्ट को इस्लामिस्ट फैमिली का बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ''नौटंकी दिखाना है, क्रिश्चियन में क्या होता है वो भी बोलो, इस्लाम में क्या होता है वो भी बोलो'

यह भी पढ़े : खुशखबरी : सरकारी बैंक कर्मचारियों के फैमिली पेंशन को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए

यह भी पढ़े : Government sceme : इस स्कीम में कीजिए निवेश दस हज़ार प्रति माह का मिलेगा रिटर्न

आलिया भट्ट ब्राइडल वियर ब्रांड मोहे से काफी समय से जुड़ी हुई हैं। एक्ट्रेस बीते कुछ कुछ सालों से इस ब्रांड के लिए लगातार ऐड कर रही हैं। इस ब्रांड का पहला विज्ञापन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। पहले ऐड में दूल्हे के चेहरे पर रणबीर कपूर का चेहरा फोटोशॉप कर लगाया गया था। ऐसा कहा जाने लगा कि दोनों की शादी की तस्वीर हैं। हालांकि बाद में कुणाल ठाकुर ने पुष्टि की यह दरअसल उनकी तस्वीर है और तब की है जब वह ब्राइडल वियर ब्रांड का ऐड शूट कर रहे थे। बता दें कि ऐड को लेकर यह कोई पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी कई ऐसे ऐड हैं, जो विवादों में रह चुके हैं।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News