📅 Monday, 07 September 2026 | 02:42 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 22°C (आंशिक बादल)
अन्य ख़बरे

जानें किस देवता में है हिंदुओं की सबसे अधिक आस्था ?

📅 01 July 2021, 01:48 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जानें किस देवता में है हिंदुओं की सबसे अधिक आस्था ?
जानें किस देवता में है हिंदुओं की सबसे अधिक आस्था ?

नई दिल्ली | हिंदुओं के सबसे पसंदीदा भगवान कौन से हैं? इस सवाल का जवाब प्यू के एक सर्वे में सामने आई है। प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे में लगभग सभी (97%) भारतीयों ने भगवान में आस्था व्यक्त की। वहीं, सर्वे में शामिल भारतीय बौद्ध समुदाय के एक तिहाई लोग ऐसे थे जो भगवान में यकीन नहीं करते थे। हिंदुओं ने कई देवी-देवताओं को मानने की बात स्वीकार की लेकिन भगवान शिव और गणेश सबसे अधिक लोगों की पसंद के रूप में सामने आए।

लोगों को दिखाई गईं 15 देवी-देवताओं की तस्वीरें

पारंपरिक रूप से भारतीयों में अपने ईष्ट देवता को माना जाता है। हिंदुओं में उनके एक देवी या देव विशेष होते हैं जिससे वे अपने आप को जोड़ते हैं। सर्वे में सभी भारतीयों से पूछा गया कि वे किस देवताओं को अपने सबसे करीब मानते हैं। लोगों को 15 देवी-देवताओं की तस्वीरें दिखाई गईं। सर्वे में अधिकतर हिंदुओं ने एक से अधिक देवताओं को अपने करीब बताया।

शिव को सबसे अधिक लोगों ने किया पसंद

सर्वे में शिव को सबसे अधिक 44% लोगों ने अपने सबसे करीब बताया। इसके अलावा, एक तिहाई भारतीय ऐसे थे जिन्होंने हनुमान और गणेश को अपने सबसे करीब बताया। हनुमान को अपने सबसे करीब बताने वाले लोग 35% थे। वहीं, 32% लोग ऐसे थे जिन्होंने गणेश को अपने सबसे करीब बताया।

अलग-अलग हिस्सों में दिखी विविधता

भारतीय देवी-देवताओं को लेकर भारत के अलग-अलग हिस्सों में विविधता देखने को मिली। पश्चिम भारत में जहां 46 प्रतिशत लोग गणेश के करीब थे, वहीं पूर्वोत्तर में यह संख्या घटकर महज 15 प्रतिशत ही रही। वहीं, पूर्वोत्तर में 46 प्रतिशत लोगों ने भगवान कृष्ण को अपने करीब बताया जबकि दक्षिण में कृष्ण को करीब बताने वालों की संख्या महज 14 प्रतिशत रही।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें