📅 Sunday, 06 September 2026 | 05:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 27°C (बारिश)
अन्य ख़बरे

RJD चीफ लालू यादव से ED की पूछताछ खत्म : बेटी रोहिणी आचार्य ने ईडी पर साधा निशाना

📅 29 January 2024, 09:48 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
RJD चीफ लालू यादव से ED की पूछताछ खत्म : बेटी रोहिणी आचार्य ने ईडी पर साधा निशाना
RJD चीफ लालू यादव से ED की पूछताछ खत्म : बेटी रोहिणी आचार्य ने ईडी पर साधा निशाना

‘जमीन के बदले नौकरी घोटाला’

लालू प्रसाद यादव आज अपनी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के साथ आज सोमवार को पटना में स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे थे. जहां उनसे पूछताछ हुई. लालू जब ईडी दफ्तर पहुंचे तो वहां राजद समर्थकों की भीड़ लग गई. 

बिहार : 

आरजेडी चीफ लालू यादव से ईडी की पूछताछ खत्म हो गई है. उनसे ईडी ने नौ घंटे से ज्यादा सवाल जवाब किए. पूछताछ के दौरान आरजेडी सांसद और उनकी बेटी मासी भारती सहित कई नेता और कार्यकर्ता वहां डटे रहे. ये पूछताछ लैंड फॉर जॉब घोटाल में की गई है. पूछताछ की टाइमिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

बिहार में महागठबंधन से अलग होकर नीतीश कुमार ने नौवीं बार सीएम पद की शपथ ली. अगले दिन 29 जनवरी 2024 को पूर्व सीएम लालू यादव पटना में ईडी समक्ष पेश हुए. मंगलवार 30 जनवरी को ईडी ने तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया है. तेजस्वी यादव लालू यादव के बेटे हैं और महागठबंधन की सरकार में डिप्टी सीएम थे.

● बेटी रोहिणी आचार्य ने ईडी पर साधा निशाना

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा कि पापा को कुछ हुआ तो इसके लिए ईडी और सीबीआई जिम्मेदारी होगी. बता दें कि साल 2022 में लालू यादव की किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट किया था.

● मीसा भारती क्या कुछ बोलीं?

सोमवार की सुबह आरजेडी प्रमुख के साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी मौजूद रहीं और वे 11 बजकर पांच मिनट पर ईडी कार्यालय पहुंचे. ईडी कार्यालय में लालू यादव को प्रवेश कराने के बाद मीसा भारती ने कहा, ‘‘जब भी कोई केंद्रीय जांच एजेंसी हमारे परिवार के किसी सदस्य को पूछताछ के लिए बुलाती है तो हम वहां जाते हैं और उनके साथ सहयोग करते हैं और उनके सभी सवालों का जवाब देते हैं.’’ 

● ईडी ने हाल में फाइल की थी चार्जशीट

कथित ‘जमीन के बदले नौकरी घोटाला’ मामले में आरजेडी नेता से पूछताछ करने के लिए दिल्ली से एजेंसी के अधिकारियों की एक टीम रविवार को पटना पहुंची. केंद्रीय जांच एजेंसी ने 19 जनवरी को मामले के संबंध में लालू और उनके बेटे तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए नया समन जारी किया था. ईडी द्वारा पटना स्थित आरजेडी प्रमुख की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर समन सौंपा गया था. ईडी ने हाल ही में इस मामले में अपना पहला आरोपपत्र दायर किया था.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें