व्हाट्सऐप पर भूलकर भी न करें इन 3 मैसेज का रिप्लाई, बैंक खाता हो सकता है खाली, इस नए स्कैम से बचने के लिए अपनाये यह तरीके
WhatsApp New Scam: भारत में स्कैम करने वाले लोगों ने अब WhatsApp (WhatsApp New Scam) के माध्यम से भी फ्रॉड करने का तरीका ढूंढ निकाला है। स्कैमर्स रोजाना नए-नए तरीकों से ठगने की कोशिश करते रहते हैं। इनमें से कुछ तरीके इतने चालाक होते हैं कि आम आदमी आसानी से चकमा खा जाता है और अपने जीवन की सारी जमा पूंजी लूटा देता है। चलिए आपको बताते हैं व्हाट्सऐप (WhatsApp) से जुड़े एक ऐसे स्कैम के बारे में जिससे आपको सतर्क रहने की काफी जरूरत है। अगर कभी आपके व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर इस तरह के मैसेज आए तो भूलकर भी इनका रिप्लाई न करें, नहीं तो आपका बैंक का खाता खाली होने में जरा भी समय नहीं लगेगा।
लॉटरी जीतने का ऑफर
आए दिन फ्रॉड करने वाले लोग अलग-अलग नंबर से लोगों को व्हाट्सऐप (WhatsApp New Scam) के जरिए लॉटरी जीतने का ऑफर भेजते रहते हैं। इस मैसेज में स्कैमर्स आपको अपना प्राइज मनी लेने के लिए कुछ पैसे देने को कहता है। या फिर उसमें वह एक लॉटरी जितने के मैसेज के साथ एक लिंक भी डाल देता है, जिसपर वह आपको क्लिक करने को कहता है। तो आपको समझ जाना चाहिए की, यह फेक मैसेज है। कोई भी असली लॉटरी वाली कंपनी आपसे प्राइज मनी लेने के अवज में पैसे नहीं मांगती है और ना ही वह किसी लिंक पर क्लिक करने को कहती है।
नौकरी का देते हैं ऑफर
वहीं, स्कैमर्स ने लोगों को लूटने का दूसरा तरीका नौकरी देने का बना रखा है। दरअसल, वह आपके व्हाट्सऐप (WhatsApp New Scam) पर पार्ट टाइम या फिर फुल टाइम जॉब का ऑफर करते हैं और आपको इस जॉब के जरिए लाखों रुपए कमाने का लालच देते हैं। इन मैसेज में आपको एक लिंक दिया जाता है, जिसपर क्लिक करके आपको एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। यह ऐप्स आपके फोन में वायरस इंस्टॉल कर सकते हैं, जिससे आपका बैंक अकाउंट से स्कैमर्स आसानी से पैसा निकाल सके या फिर आपकी निजी जानकारी भी वह इन ऐप्स के जरिेए आसानी से निकाल सकते हैं।
बिजली कनेक्शन काटने का मैसेज
लोगों को अक्सर उनके व्हाट्सऐप पर बिजली कनेक्शन जल्द काट दिया जाएगा, क्योंकि आपने बिल का भुगतान नहीं किया है और इसी मैसेज में भी आपको एक लिंक दिया जाता है, जिसपर क्लिक करके आपको बिल का भुगतान करने करने के लिए कहा जाता है। यह एक पूरी तरह से फेक मैसेज होता है। बिजली कंपनियां कभी भी इस तरह से मैसेज नहीं करती हैं। ऐसे लिंक पर क्लिक करके स्कैमर्स आपके जीवन की सारी जमा पूंजी आपके बैंक से निकाल सकता है।
ऐसा मैसेज आने के बाद क्या करें?
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सामने ही मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके
नौकरी के दौरान मिलने वाले दबाव : एक भी छुट्टी नहीं, सीनियर्स की प्रताड़ना से परेशान महिला कर्मचारी ने दी जान