📅 Tuesday, 27 October 2026 | 01:14 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,606.75 ▲ +482.92 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,753.20 ▲ +153.20 (+0.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,910 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

भाजपा में कलह : मंत्री अनिल विज पर एक्शन, पार्टी ने थमाया नोटिस : CM ‘उड़न खटोले’ में उड़ रहे हैं

📅 10 February 2025, 11:53 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भाजपा में कलह : मंत्री अनिल विज पर एक्शन, पार्टी ने थमाया नोटिस : CM ‘उड़न खटोले’ में उड़ रहे हैं
भाजपा में कलह : मंत्री अनिल विज पर एक्शन, पार्टी ने थमाया नोटिस : CM ‘उड़न खटोले’ में उड़ रहे हैं

हरियाणा.

हरियाणा भाजपा में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. पार्टी अंर्तकलह से जूझ रही है. बीजेपी ने वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री अनिल विज को कारण बताओं नोटिस जारी किया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने 10 फरवरी 2025 को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. CM नायब सिंह सैनी को लेकर दिए बयान पर पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी किया है.

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज अपने बयानबाजी को लेकर इन दिनों विवादों में चल रहे है. उनके बयानबाजी पर बीजेपी ने बड़ा एक्शन लिया है. सीएम नायब सिंह सैनी को लेकर दिए बयान पर पार्टी ने उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया है.

अनिल विज जारी नोटिस में प्रदेश अध्यक्ष बड़ोली ने लिखा सूचित किया जाता है कि आपने हाल ही में पार्टी के अध्यक्ष और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिए हैं. जो पार्टी की नीति तथा आंतरिक अनुशासन के खिलाफ गंभीर आरोप हैं.

मोहन लाल बडोली ने आगे कहा आपका यह कदम न केवल पार्टी के विचारधारा के खिलाफ है. साथ ही यह उस समय पर हुआ है जब पार्टी पड़ोसी राज्य (दिल्ली) में चुनावों के लिए अभियान चला रही थी. इस चुनावी समय में, सम्मानित मंत्रिपद वहन करते हुए. आपकी इस प्रकार की बयानबाजी से पार्टी की छवि को नुकसान होगा, यह जानते हुए आपने ये बयान दिए हैं जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है.

उन्होंने कहा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश अनुसार आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है. आपसे यह अपेक्षा करते हैं कि 3 दिन में आप इस विषय पर लिखित जवाब प्रस्तुत करे.

अनिल विज ने क्या कहा : अनिल विज ने हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तंज किया था. मंत्री विज ने कहा था, “नायब सिंह सैनी जब से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हुए हैं, वह तब से लगातार ‘उड़न खटोले’ में उड़ रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, ये सिर्फ मेरी राय नहीं है, बल्कि यह सभी विधायकों और मंत्रियों की भावना है.”

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें