📅 Monday, 28 September 2026 | 11:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,923.65 ▼ -972.09 (-1.32%) • निफ्टी 50: 22,847.30 ▼ -293.20 (-1.27%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,980 • 🥈 चांदी (1kg): ₹233,200 • 🌤️ उज्जैन: 28°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

विवाद के बाद कमरें में मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश : मातम का माहौल

📅 22 February 2023, 01:15 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
विवाद के बाद कमरें में मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश : मातम का माहौल
विवाद के बाद कमरें में मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश : मातम का माहौल

रायपुर : 

राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके में एक शादी के रिशेप्शन में दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन को चाकू मारा और खुद भी ख़ुदकुशी कर ली। मामलें में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन की कमरे में लाश मिली है। पुलिस ने मामलें में जांच शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक नए जोड़े का 19 फरवरी 2023 को भी निकाह हुआ था जिसके बाद आज रिशेप्शन के लिए दोनों कमरे में तैयार होने गए थे। जिसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद दूल्हा असलम ने अपनी बेगम कहकशा बानो पर चाकू से ताबड़तोड़ वर किया और खुद भी उसी चाकू से ख़ुदकुशी कर ली।

गौरतलब है कि नए-नवेले जोड़े का आज ही रिशेप्शन का कार्यक्रम था जिसके बात ये घटना हुई जिसकी वजह से सिरत मैदान में शोक की लहर है। परिजनों में मातम छाया हुआ है। हादसे के पहले से ही मेहमान आने शुरू हो गए थे और मेहमानों के खाने के लिए 4 क़्वींटल मटन बिरयानी, और 10 किलों चिकन रोस्ट बनाए गए थे वारदात के बाद से सभी मेहमान सिरत मैदान छोड़कर जाने लगे और कार्यक्रम के आयोजकों ने लाइटें बंद कर दी और रिशेप्शन में बने खाने को गरीबों में बाटने का निर्णय किया है।

दोनों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। संतोषी नगर नई बस्ती निवासी मृतक असलम पिता बशीर अहमद की 19 फरवरी 2023 को राजातालाब की रहने वाली युवती कहकशा बनो के साथ शादी हुई थी। आज शाम दोनों का रिशेप्शन भी था। रिशेप्शन की तैयारी में दोनों परिवारों के सदस्य थे। इस बीच दोनों ने तैयार होने के लिए कमरे में गए और अंदर में दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने पहले दुल्हन को चाकू मारा फिर खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। इधर घटना कि जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो अफरातफरी मच गई। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर दोनों की मौत हो गई। फिलहाल दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें