📅 Monday, 28 September 2026 | 05:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

चंबल का ‘रॉबिनहुड' : बागी मलखान सिंह आज कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल, प्रियंका गांधी की मौजूदगी में लेंगे सदस्यता!

📅 21 July 2023, 04:15 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चंबल का ‘रॉबिनहुड' : बागी मलखान सिंह आज कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल, प्रियंका गांधी की मौजूदगी में लेंगे सदस्यता!
चंबल का ‘रॉबिनहुड' : बागी मलखान सिंह आज कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल, प्रियंका गांधी की मौजूदगी में लेंगे सदस्यता!

ग्वालियर। Malkhan Singh Congress Entry: मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पूर्व दस्यु मलखान सिंह आज प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे। आपको बता दें इस बात की जानकारी खुद मलखान सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि अत्याचार बढ़ गए, इसलिए कांग्रेस ज्वाइन करूंगा। गुर्जर समाज से आने वाले मलखान सिंह का ग्वालियर चंबल क्षेत्र से कांग्रेस को फायदा मिल सकता है।

जानें कौन हैं चंबल का यह ‘रॉबिनहुड’, मलखान सिंह

डाकू मलखान सिंह चम्बल-ग्वालियर-राजस्थान इलाके के कुख्यात डाकू रहे हैं, लेकिन खबरों की माने तो सियासत में मलखान सिंह की दिलचस्पी नई नहीं हैं। 2014 में उन्होंने भाजपा के लिए भी प्रचार-प्रसार किया था। जिसके बाद चार साल पहले पूर्व समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया की टिकट से उन्होंने लखीमपुर-खीरी से चुनाव लड़ा था। तो अब इस बार मलखान सिंह कांग्रेस में शामिल होकर नई राजनितिक पारी शुरू करना चाहते हैं।

आपको बता दें आज प्रियंका गांधी का ग्वालियर (Priyanka Gandhi in Gwalior) दौरा है। यहां आकर वे चुनावी हुंकार भरने वाली हैं। उन्हीं की उपस्थिति में डाकू मलखा सिंह सदस्यता लेंगे। ऐसा माना जाता है कि डाकू मलखान सिंह खुद को ‘डाकू’ कहने वालों को मौत के घाट उतार देते थे। उन्हें चंबल का ‘रॉबिनहुड’ भी कहा जाता है।

 

 

 

Priyanka Gandhi in Gwalior, Gwalior news,  Malkhan Singh Congress Entry, Gurjar Samaj, mp vidhan sabha election 2023, mp breaking news, mp hindi newss, gwalior news

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें