📅 Monday, 28 September 2026 | 09:16 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,480 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,100 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

बेस्ट सेलिंग स्कूटर : खरीदने के पहले यहां जाने Honda Activa के सभी वेरिएंट की कीमत और माइलेज अन्य सभी जानकारी

📅 07 December 2021, 04:08 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बेस्ट सेलिंग स्कूटर : खरीदने के पहले यहां जाने  Honda Activa के सभी वेरिएंट की कीमत और माइलेज अन्य सभी जानकारी
बेस्ट सेलिंग स्कूटर : खरीदने के पहले यहां जाने Honda Activa के सभी वेरिएंट की कीमत और माइलेज अन्य सभी जानकारी

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मोपेड की बात करे तो पहले नंबर पर आता है, होंडा कंपनी का एक्टिवा जिसको वर्तमान में दो अलग अलग वेरिएंट में कंपनी ने लॉन्च किया है, एक मॉडल होंडा एक्टिवा 6g है ओर दूसरा मॉडल होंडा एक्टिवा 125 है। एक्टिवा 6g में 109.51 CC का इंजन है, ओर एक्टिवा 125 में 124 CC का इंजन दिया गया है, होंडा कंपनी के एक्टिवा का हर मॉडल बेहद मजबूत और ज्यादा माइलेज देते है, इसी के साथ होंडा एक्टिवा अपने फीचर्स और शानदार लुक को देखते सभी लोग एक्टिवा को बहुत पसंद करते है, तो जानिए होंडा एक्टिवा के बारे में विशेष माहिती।

होंडा एक्टिवा 6g में 109.51 CC का इंजन दिया गया है जो 8.79 Nm टॉर्क और 7.79 PS की पावर जनरेट करता है, कंपनी का दावा है की एक्टिवा का यह मॉडल 55 किमी/लीटर की माइलेज देता है, यह मॉडल की कीमत 69,080 रुपए है।

होंडा एक्टिवा 125 में 124 CC का इंजन दिया गया है जो 10.3 Nm टॉर्क और 8.29 PS की पावर जनरेट करता है, ओर एक्टिवा 125 में होंडा कंपनी ने तीन अलग अलग मॉडल लॉन्च किए है तो जानिए एक्टिवा 125 के तीन मॉडल के बारे में विशेष जानकारी।

होंडा एक्टिवा 125 में आपको तीन अलग अलग मॉडल मिलेंगे, पहला मॉडल होंडा एक्टिवा 125 Drum है, जिसकी कीमत 73,203 रुपए है। दूसरा मॉडल होंडा एक्टिवा 125 Drum Alloy है, जिसकी कीमत 76,771 रुपए है। ओर तीसरा मॉडल होंडा एक्टिवा 125 Disc है, जिसकी कीमत 80,325 रुपए है। कंपनी का दावा है की यह तीनो मॉडल 60 किमी/लीटर का माइलेज देते है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें