📅 Monday, 28 September 2026 | 05:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

होली से पहले इन जगहों पर बढ़ेगी गर्मी, पहाड़ी क्षेत्रों में हो सकती है बारिश

📅 04 March 2023, 01:29 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
होली से पहले इन जगहों पर बढ़ेगी गर्मी, पहाड़ी क्षेत्रों में हो सकती है बारिश
होली से पहले इन जगहों पर बढ़ेगी गर्मी, पहाड़ी क्षेत्रों में हो सकती है बारिश

इंदौर. देश के कई राज्यों में होली से पहले मौसम ने करवट ले ली है। ज्यादातर राज्यों में गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

पहाड़ी इलाकों में हो सकती बर्फबारी व बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में अगले पांच दिनों के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग की लिस्ट में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाके शामिल हैं जहां अगले पांच दिनों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

राजस्थान में हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में अगले चार दिनों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर कल (रविवार) को हल्की बारिश की संभावना है।

दक्षिण भारत में ग्रीष्म लहर की संभावना

वहीं बात करें कि दक्षिण भारत के राज्यों की तो कर्नाटक में आज तापमान बढ़ेगा। कर्नाटक में आज भी गर्म लहर की स्थिति बनता दिखाई दे रही है साथ ही उत्तरी केरल के कई जिलों में अगले कुछ दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें