📅 Monday, 28 September 2026 | 10:25 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,015.57 ▼ -880.17 (-1.19%) • निफ्टी 50: 22,858.50 ▼ -282.00 (-1.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,270 • 🥈 चांदी (1kg): ₹234,100 • 🌤️ उज्जैन: 27°C (हल्के बादल)
नाथद्वारा

नाथद्वारा अपडेट : 6 राज्यों से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य : टेम्पल बोर्ड नाथद्वारा

📅 14 March 2021, 10:15 PM • ✍️ Narendra Paliwal-Nanalal Joshi • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नाथद्वारा अपडेट :  6 राज्यों से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए RT-PCR  नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य : टेम्पल बोर्ड नाथद्वारा
नाथद्वारा अपडेट : 6 राज्यों से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य : टेम्पल बोर्ड नाथद्वारा

नाथद्वारा । राज्य सरकार के बाद अब टेम्पल बोर्ड नाथद्वारा ने भी 6 राज्यों से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए अनिवार्य की 72 घंटे पहले की RT - PCR नेगेटिव रिपोर्ट। नाथद्वारा नगर स्थित वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर के मुख्य निष्पादन अधिकारी ने आज एक आदेश जारी कर राज्य सरकार द्वारा जारी 6 राज्यों के यात्रियों के संबंध में गाइडलाइन के अनुरूप नाथद्वारा नगर में मंदिर मंडल के अधीन आने वाले सभी आवास गृहों में रूम देने से पूर्व दर्शनार्थियों की 72 घंटे पुरानी नेगेटिव रिपोर्ट लेना अनिवार्य कर दिया है । आज टेम्पल बोर्ड सीईओ ने एक आदेश जारी कर महाराष्ट्र, केरल,गुजरात,पंजाब व हरियाणा से आने वाले दर्शनार्थियों की 72 घण्टे पूर्व करवाई गई RT- PCR नेगेटिव रिपोर्ट देखने के बाद ही रूम देने के आदेश जारी किया है । देश मे बढ़ते हुए कोरोना मामलों को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा 6 मार्च से ही राज्य की सभी सीमा चौकियों पर कोरोना रिपोर्ट चेक करने के आदेश दिया जा चुके है ।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Narendra Paliwal-Nanalal Joshi...✍️

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें