📅 Monday, 28 September 2026 | 04:58 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
नाथद्वारा

मंगलवाड़-उदयपुर सिक्स लेन पर कार ने बाइक को मारी टक्कर : श्री अमरलाल पुरोहित की दुखद मौत : शवयात्रा आज

📅 30 November 2020, 02:49 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मंगलवाड़-उदयपुर सिक्स लेन पर कार ने बाइक को मारी टक्कर : श्री अमरलाल पुरोहित की दुखद मौत : शवयात्रा आज
मंगलवाड़-उदयपुर सिक्स लेन पर कार ने बाइक को मारी टक्कर : श्री अमरलाल पुरोहित की दुखद मौत : शवयात्रा आज

चिकलवास । (राजेश पुरोहित-गुडला...) मंगलवाड़-उदयपुर सिक्स लेन पर रोड़जी का खेड़ा के पास कल दिनांक 29 नवंबर 2020 रविवार को दोहपर में एक कार की टक्कर से बाइक सवार श्री अमरलाल पुरोहित की मौत हो गई। थाना प्रभारी विक्रम सिंह राणावत ने पालीवाल वाणी को बताया की चितौड़गढ़-उदयपुर सिक्स लेन पर रविवार दोहपर 1 बजे एक बाइक सवार पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराकर सिक्स लेन पर आया। इस दौरान उदयपुर की तरफ से आती एक कार ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सुचना मिलने पर एनएचआई की एंबुलेंस से घायल को मंगलवाड़ में उपचार के बाद उदयपुर रैफर किया। राजसमंद जिले के खानोल थाना क्षेत्र के चिकलवास निवासी 55 वर्षीय श्री अमरलाल पुत्र हीरालाल पुरोहित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार व बाइक को अपने कब्जे में लिया। एनएचआई की क्रेन की सहायता से कार को हटाया गया। वहीं मंगलवाड़ पुलिस उदयपुर पहुंची जहां शव का पोस्टमार्टम करा शव परीजनो को सौंप दिया।

अंतिम दाह संस्कार आज : चिकलवास निवासी श्री अमरलाल पिता हीरालाल जी पुरोहित की अंतिम यात्रा आज दिनांक 30 नवंबर 2020 को सुबह 11 : 00 बजे निज निवास चिकलवास से मुक्तिधाम पर पहुंचेगी जहां अंतिम दाह संस्कार संपन्न होगा। उक्त जानकारी पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के सक्रिय ऊर्जावान समाजसेवी श्री राजेश पुरोहित-गुडला ने पालीवाल वाणी को दी। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Anil Bagora-Auysh Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें