📅 Sunday, 01 November 2026 | 06:16 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 18°C (साफ आसमान)
नाथद्वारा

शोक संदेश : पालीवाल समाज नाथुवास के श्रीनाथ के परम भक्त युवा श्री लोकेश जोशी का आकस्मिक निधन

📅 14 May 2021, 03:28 PM • ✍️ Nanalal Joshi, Narendra Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शोक संदेश : पालीवाल समाज नाथुवास के श्रीनाथ के परम भक्त युवा श्री लोकेश जोशी का आकस्मिक निधन
शोक संदेश : पालीवाल समाज नाथुवास के श्रीनाथ के परम भक्त युवा श्री लोकेश जोशी का आकस्मिक निधन

नाथुवास. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी नाथुवास के मृदृभाषी, श्रीनाथ के परम भक्त, युवा श्री लोकेश जोशी (लक्की) पिता ओमप्रकाश जी जोशी (ग्राम. नाथुवास) निज निवास ब्रह्मपुरी नाथुवास तहसील नाथद्वारा जिला राजसमंद, राजस्थान का एक्सीडेंट हो जाने से कल रात्रि दिनांक 13 मई 2021 को आकस्मिक निधन हो गया. जिनका दाह संस्कार आज मुक्तिधाम पर संपन्न हुआ. आप सर्वश्री ममता जोशी, निकिल जोशी के भाई एवं प्रकाश जोशी, लीलाधर जोशी के भतीजे थे. उक्त जानकारी श्री लोकेश तुलसीराम पुरोहित-कुंठवा ने पालीवाल वाणी को दी. 

● मां भारती ने अपना सुयोग्य, हीरे जैसी बेटा को खो दिया : श्रीनाथ जी के परम भक्त श्री लक्की जोशी हर महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मौजूद रहते थे और हमारा उत्साहवर्धन करते थे. समाज के उत्थान और मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. लक्की के निधन से मां भारती ने अपने सुयोग्य, हीरे जैसी बेटा को खो दिया. असामयिक निधन पर पालीवाल और मेनारिया, नागदा समाज स्तब्ध है, शोकाकुल है. दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार और प्रशसंकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं और श्रीनाथजी से प्रार्थना करते हैं कि वो दिवंगत की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे. 

●  पालीवाल वाणी का अनुरोध : कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाएं, मास्क लगाना हमेशा याद रखें. अपने आस-पास के लोगों से भी यह सावधानी बरतने के लिए कहें. सतर्क रहे...सुरक्षित रहे...

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क -Nanalal Joshi-Narendra Paliwal...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें