📅 Sunday, 01 November 2026 | 01:18 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

प्रेमी युगल की प्रेम कहानी का दुखद अंत, नहर में छलांग लगाने से दोनों की मौत

📅 27 June 2021, 01:08 AM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रेमी युगल की प्रेम कहानी का दुखद अंत, नहर में छलांग लगाने से दोनों की मौत
प्रेमी युगल की प्रेम कहानी का दुखद अंत, नहर में छलांग लगाने से दोनों की मौत

बड़वाह. कोरोना संकट के बीच देश से आए दिन कई तरह के हैरान कर देने वाले मामले सामने आते रहते है, इस बीच एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिसमे इंदौर के कालानी नगर रहवासी प्रेमी जोड़े ने नर्मदा नदी की नहर में कूदकर जान दे दी. दोनों की लाश खरगोन शहर के बड़वाह के पास एक नहर में मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. प्रारंभिक जानकारी में सुसाइड की वजहों का पता नहीं चला. इंदौर से 62 किलोमीटर दूर आए प्रेमी युगल ने बाइक से उतर कर पहले हाथ बांध लिए फिर नहर में छलांग लगा दी. शुक्रवार की मध्य रात्रि 8 : 00 बजे के आसपास का बताया जा रहा हैं. आज सुबह बड़वाह-सनावद के बीच एक्वाडक्ट नहर में लाश नजर आने पर व्यक्तियों ने पुलिस को तहरीर दी. जिसमें मास्क, मोबाइल तथा दूसरा सामान मिला है. पुलिस के मुताबिक, मृतक शख्स हेमंत चौहान हरदा जिले के गांव गंभीर का रहने वाला है और कालानी नगर इंदौर क्षेत्र में रहकर मैकेनिक का काम करता था. हेमंत चौहान के परिवार वालों ने गुमशुदगी की शिकायत इंदौर के एरोड्रम थाने में भी की थी. पुलिस ने गुमशुदगी की तलाश में कई जगहों पर जानकारी भी एकत्रित कर रही थी. लेकिन सुबह युगल प्रेमी जोडे की सुसाइड की जानकारी मिल गई. लडके के परिजनों को सूचना दे दी गई वही दूसरी तरफ मरने वाली युवती की पहचान नहीं हो सकी हैं. पुलिस जांच जारी हैं.   

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें