📅 Monday, 26 October 2026 | 01:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,210.90 ▲ +87.07 (+0.12%) • निफ्टी 50: 22,647.30 ▲ +47.30 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,900 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

Jain wani : जीवन प्रकाश योजना के अशोक पालडेचा बने प्रांतीय अध्यक्ष : ब्यावर का गौरव बढ़ाया

📅 01 March 2025, 12:40 AM • ✍️ राजेश जैन दद्दू • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Jain wani : जीवन प्रकाश योजना के अशोक पालडेचा बने प्रांतीय अध्यक्ष : ब्यावर का गौरव बढ़ाया
Jain wani : जीवन प्रकाश योजना के अशोक पालडेचा बने प्रांतीय अध्यक्ष : ब्यावर का गौरव बढ़ाया

ब्यावर. (राजेश जैन दद्दू)

ब्यावर के समाजसेवी, प्रखर वक्ता और युवा नेता अशोक पालडेचा को श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली की “जीवनप्रकाश योजना“ के प्रांतीय अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है. यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबुलाल रांका (बेंगलुरु) एवं राष्ट्रीय महामंत्री अशोक धोका (बेंगलुरु) द्वारा किया गया.

समाज सेवा में सक्रिय भूमिका

निवर्तमान प्रांतीय युवा उपाध्यक्ष रुपेश कोठारी के अनुसार, अशोक पालडेचा कई प्रतिष्ठित संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं. वे महावीर इंटरनेशनल रॉयल के अध्यक्ष, महावीर जैन नवयुवक संघ के महामंत्री, ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फेडरेशन के अध्यक्ष हैं, साथ ही, वे सकल जैन समाज एवं अन्य कई सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.

समाज में हर्ष की लहर

अशोक पालडेचा के प्रांतीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने की खबर से ब्यावर जैन कॉन्फ्रेंस परिवार एवं संपूर्ण जैन समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई. समाज के गणमान्य सदस्यों ने अतुल जैन, अमित राय जैन, कंवरलाल सूर्या, नेमीचंद धाकड़, आनंद चपलोत, लोकेश धाकड़, बाबुलाल रांका, अशोक धोका, शम्भु लाल ललवानी आदि का आभार व्यक्त किया.

भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह

इस गौरवशाली उपलब्धि पर ब्यावर जैन कॉन्फ्रेंस के सदस्यों ने अशोक पालडेचा का माला, शाल एवं साफे से अभिनंदन किया. इस अवसर पर बाबुलाल रांका, रुपेश कोठारी, अनिल डोसी, जसवंत बाबेल, पुखराज पीपाड़ा, अमित बाबेल, दिलीप बाफना, रौनक श्री श्रीमाल, राहुल बाबेल, दुलीचन्द मकाना, अभिषेक रांका, जितेन्द्र पीपाडा, अभिषेक नाहटा, महावीर बाफना, दिलीप दक, पुष्पेन्द्र चौधरी, प्रदीप मकाना, मनोज रांका, गौतम रांका, महेंद्र कोठारी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे और बधाइयाँ दीं. अशोक पालडेचा के नेतृत्व में समाज को नई दिशा मिलने की उम्मीद है, और यह मनोनयन ब्यावर के लिए एक गर्व का क्षण है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें