📅 Monday, 07 September 2026 | 08:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,132.81 ▼ -382.62 (-0.50%) निफ्टी 50: 23,779.15 ▼ -118.55 (-0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,460 🥈 चांदी (1kg): ₹221,400 ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा होली उत्सव एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन

📅 19 March 2024, 12:44 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा होली उत्सव एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन
ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा होली उत्सव एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन

Prashant Prince Tiwari

पिपरिया : ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा होली उत्सव एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन आनंद भूमि गार्डन पिपरिया में किया गया इस कार्यक्रम में सभी समाज की मातृ शक्तियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया.

सर्व ब्राह्मण महिला विप्र नारी शक्ति संगठन की जिला अध्यक्ष उपासना तिवारी और नगर अध्यक्ष ममता शर्मा कार्यकारिणी अध्यक्ष दीक्षा व्यास ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य सभी वर्ग समाज की मातृ शक्तियों को एक मंच पर लाकर उन्हें एक करना है. 

इसी उद्देश्य को लेकर इस कार्यक्रम को किया गया. सामाजिक क्षेत्र में जिन महिलाओं के द्वारा योगदान दिया गया. उन्हें शील्ड और माला पहना कर स्वागत किया गया. इस कार्यक्रम में विप्र नारी शक्ति की संस्थापिका श्रीमती प्रमिला जी शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जी दुबे उपस्थित हुई और साथ में शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक एवं राजनीतिक सभी मातृशक्तियों उपस्थित रहे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंदौर, भोपाल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, गाडरवारा, होशंगाबाद से भी मातृशक्तियां उपस्थित हुई. सभी मातृशक्तियो को बहुत-बहुत धन्यवाद. जिन्होंने कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें