Wednesday, 04 March 2026

मध्य प्रदेश

दहेज हत्या का मामला : आरोपी पति, सास-ससुर और जेठ गिरफ्तार

paliwalwani
दहेज हत्या का मामला : आरोपी पति, सास-ससुर और जेठ गिरफ्तार
दहेज हत्या का मामला : आरोपी पति, सास-ससुर और जेठ गिरफ्तार

जबलपुर. जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत 27 अक्टूबर 2025  को एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. इसमें पीड़ित माँ की ओर से पति समेत 4 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. पुलिस ने पति समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गढ़ा CSP ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि आशीष जैन ने बताया कि थाना तिलवारा में साई मोटर्स के सामने सगडा थाना तिलवारा में लड़की मुस्कान पटेल ने फांसी लगा ली है जिसे परिजन द्वारा ईलाज हेतु मेडिकल कालेज ले गये है मेडिकल कालेज पहुंची पुलिस को संध्या पटेल उम्र 35 साल निवासी ग्राम जोधपुर पड़ाव ने बताया कि उसकी बेटी कु. मुस्कान पटेल उम्र 23 साल ने करीबन दो वर्ष पहले सगड़ा निवासी राकेश राजपूत के साथ प्रेम विवाह कर लिया था.

27 अक्टूबर को सगड़ा निवासी गोल्डी राजपूत ने फोन कर बताया कि मेडिकल अस्पताल पहुँचों मुस्कान ने फांसी लगा ली है. वह अपने पति के साथ मेडिकल अस्पताल पहुँची तो देखा कि मुस्कान केजुल्टी में स्ट्रेचर में मृत हालत में पड़ी हुई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया.

जांच दौरान मृतिका के परिजनों के पुलिस को बताया की मुस्कान पटेल एवं राकेश राजपूत के मध्य प्रेम प्रसंग था तथा  एक दूसरे के घर आना जाना. दोनो ने मंदिर में शादी की थी. शादी के पश्चात् मुस्कान पटेल अपने पति के साथ ससुराल में ही निवास करने लगी थी तथा मुस्कान को एक लड़का हुआ जो 09 माह का है.

शादी के बाद  मुस्कान पटेल को पति राकेश सिंह राजपूत, ससुर राजेश राजपूत, सास सुंदरबती एंव शिवबती बाई, तथा जेठ कुंवर सिंह उर्फ गोल्डी  अपने मायके से फ्रिज, कूलर, व अन्य गृहस्थी का सामान, खाने पीने का राशन व पैसे लाने को कहना व न लाने पर परेशान कर प्रताड़ित करना व मारपीट करना तथा खाना पीना नहीं देते थे.

ससुराल से परेशान होकर मुस्कान अपने पति के साथ लम्हेटा रोड सगड़ा में दुर्गा मंदिर के पास किराये के मकान में रहने लगी थी, ससुर, दोनो सास और  जेठ  किराये के मकान में आकर अपने मायके से फिज, कूलर, व अन्य गृहस्थी का सामान, खाने पीने का राशन व पैसे लाने को कहते थे मृतक महिला को परेशान व प्रताड़ित करते थे जिसमें पति राकेश भी सहयोग करता था. सारी बाते मुस्कान द्वारा मां को बताने पर मुस्कान के भाई साहिल पटेल द्वारा मृतिका के खाते में एक लाख रूपया जमा किया था.

ससुर राजेश राजपूत, सास सुंदरबती व शिवबती बाई, जेठ कुंवर सिंह उर्फ गोल्डी राजपूत, तथा पति राकेश राजपूत द्वारा मुस्कान से दहेज में गृहस्थी का सामान, पैसा मांगना मांग पूरी न करने पर मुस्कान पटेल को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. प्रताडना से तंग आकर मुस्कान पटेल द्वारा अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया.

ना पाये जाने पर आरोपी पति राकेश राजपूत, ससुर राजेश राजपूत, सास सुंदरबती व शिवबती बाई, जेठ कुंवर सिंह उर्फ गोल्डी राजपूत के विरूद्ध थाना तिलवारा में धारा 80(2), -3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर पति राकेश राजपूत, ससुर राजेश राजपूत, सास सुंदरबती  जेठ कुंवर सिंह उर्फ गोल्डी राजपूत सभी को सगड़ा थाना तिलवाड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News