📅 Sunday, 25 October 2026 | 07:06 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
निवेश

201 दिन की FD पर ये बैंक दे रहे 9.25% तक का ब्याज, जाने कौन सा बैंक दे ये जबरदस्त ब्याज?

📅 04 May 2023, 12:16 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
201 दिन की FD पर ये बैंक दे रहे 9.25% तक का ब्याज, जाने कौन सा बैंक दे ये जबरदस्त ब्याज?
201 दिन की FD पर ये बैंक दे रहे 9.25% तक का ब्याज, जाने कौन सा बैंक दे ये जबरदस्त ब्याज?

नई दिल्ली. आरबीआई के रेपो रेट में लगातार बढ़ोत्तरी के बाद बैंकों ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर में जमकर इजाफा किया है. जिसके चलते लोग एक बार फिर से FD में पैसा लगा रहे हैं. कई बैंक तो ऐसे हैं जो इस समय एफडी पर 9.25% तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं. वैसे भी बैंक एफडी को सबसे पसंदीदा निवेश विकल्प माना जाता है क्योंकि इसे स्टॉक, एसआईपी या म्यूचुअल फंड (MF) जैसे इक्विटी में निवेश की तुलना में सुरक्षित माना जाता है.

अगर आप भी किसी बैंक में एफडी कराने का प्लान बना रहे हैं. तो आज हम आपको एक ऐसे बैंक के बारे में बता रहे हैं जहां एफडी करा आप बंपर रिटर्न पा सकते हैं. ये बैंक है यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक. वाणिज्यिक बैंकों की तुलना में, छोटे वित्त बैंक सावधि जमा या एफडी पर उच्च ब्याज दर प्रदान करते हैं.

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी रेट्स

बैंक आम ग्राहक को 4.5% से 9% के बीच ब्याज दर प्रदान कर रहा है. वहीं बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 9.5% की ब्याज दर दे रहा है. ये नई दरें 2 मई 2023 से प्रभावी हैं.

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक आम नागरिकों के लिए एफडी रेट्स

6 महीने से ज्यादा व 201 दिन – 8.75%

501 दिन – 8.75%

1001 दिन – 9.00%

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी रेट्स

6 महीने से ज्यादा व 201 दिन 9.25%

501 दिन 9.25%

1001 दिन 9.50%

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें