सैमसंग गैलेक्सी F34 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च
📅 08 August 2023, 12:59 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
कोरियन कंपनी सैमसंग ने सोमवार (7 अगस्त) को भारत में 'सैमसंग गैलेक्सी F34 5G' स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में 6000 mAh की बड़ी बैटरी दी है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 6.46 इंच का फुल HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन को ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में पेश किया गया है।
सैमसंग ने फोन को दो वैरिएंट में लॉन्च किया है, जिसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत ₹18,999 और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत ₹20,999 रखी है। लॉन्चिंग के साथ ही फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए अवेलेबल हो गया है।
सैमसंग गैलेक्सी F34 5G: स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: सैमसंग गैलेक्सी F34 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.46-इंच की फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले में 2340 x 1080 पिक्शल का रेजोल्युशन 1000 निड्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी। डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है।
5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी कंपनी
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 4 जनरेशन ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) अपडेट देने का वादा किया है।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →