LIC के इस पॉलिसी में सिर्फ 4 साल करें निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 1 करोड़ रुपए
भारतीय जीवन बीमा निगम अपने ग्राहकों के लिए कई पॉलिसी की पेशकश करता है। यह भारत की सबसें बड़ी बीमा कंपनी है, जो हर वर्ग के लोगों के लिए बीमा उपलब्ध कराती है। इसके साथ ही निवेशक इसमें पैसा लगाकर एक निश्चित अंतराल के दौरान अच्छी रकम पा सकते हैं। इसमें बाजार का जोखिम नहीं होता है।
अगर आप एलआईसी में जीवन बीमा करना चाहते हैं और साथ ही एक मोटी रकम पाना चाहते हैं तो यहां एलआईसी की ऐसी पॉलिसी के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो आपको सिर्फ 4 साल में 1 करोड़ रुपए का सम एश्योर्ड देगी। यह एलआईसी की जीवन शिरोमणि पॉलिसी है, जो कंपनी द्वारा शुरू की गई सबसे अधिक लाभकारी पॉलिसी है।
क्या है एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी?
एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी एक गैर-लिंक्ड, सहभागी, व्यक्तिगत, जीवन बीमा बचत योजना है। यह एक सीमित प्रीमियम भुगतान मनी बैक जीवन बीमा योजना है, जिसमें न्यूनतम मूल बीमा राशि 1 करोड़ रुपए का होता है। यह पॉलिसी हाई नेटवर्थ को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। इसमें पहले पांच साल के लिए 50 प्रति हजार मूल बीमा राशि और 6वें पॉलिसी वर्ष से प्रीमियम भुगतान अवधि के अंत तक 55 प्रति हजार रुपए मूल बीमा राशि का सम एश्योर्ड दिया जाता है। इसके अलावा, पॉलिसी लॉयल्टी एडीशन के रूप में भी लाभ देती है।
मैच्योरिटी पर कितना मिलेगा पैसा?
जीवन शिरोमणि पॉलिसी 1 करोड़ रुपए की मूल बीमा राशि प्रदान करती है और पॉलिसीधारक को इस पॉलिसी में केवल चार साल के लिए निवेश करने की आवश्यकता होती है, जिसके बाद उसे रिटर्न दिया जाता है। एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी चार अलग-अलग टर्म- 14, 16, 18 और 20 साल में मैच्योर होती है। एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी का लाभ प्राप्त करने के लिए पॉलिसीधारक को हर महीने लगभग 94,000 रुपए का मासिक प्रीमियम देना पड़ता है।
एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी के लाभ
कौन है पात्र
एलआईसी जीवन शिरोमणि योजना का लाभ उठाने के लिए पॉलिसीधारक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। पॉलिसी अवधि के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष 14 वर्ष के लिए, पॉलिसी अवधि 51 वर्ष 16 वर्ष के लिए, पॉलिसी अवधि 48 वर्ष 18 वर्ष के लिए और पॉलिसी अवधि 20 वर्ष के लिए 45 वर्ष है। वहीं मैच्योरिटी के समय पॉलिसीधारक की उम्र 69 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।