📅 Sunday, 08 November 2026 | 12:25 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

मौतों के बाद ही जागता है, प्रशासन : 5-10 नहीं... इंदौर में 90 से अधिक इलाकों में बंट रहा नर्मदा का गंदा पानी

📅 02 January 2026, 11:07 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मौतों के बाद ही जागता है, प्रशासन : 5-10 नहीं... इंदौर में 90 से अधिक इलाकों में बंट रहा नर्मदा का गंदा पानी
मौतों के बाद ही जागता है, प्रशासन : 5-10 नहीं... इंदौर में 90 से अधिक इलाकों में बंट रहा नर्मदा का गंदा पानी

इंदौर.

इंदौर के भागीरथपुरा जलकांड से एक बार फिर नर्मदा के गंदे पानी के मामले ने तुल पकड़ लिया है... खुद मुख्य सचिव संजय दुबे ने आज भागीरथपुरा की बस्तियों में पहुंचकर नलों के पानी की गुणवत्ता देखी...

वहीं नगर निगम की हेल्पलाइन नम्बरों पर की गई शिकायतें इसकी पोल खोलती हैं... इन आंकड़ों के मुताबिक, करीब 90 से अधिक क्षेत्रों में गंदा पानी बंट रहा है... इस संबंध में सोशल मीडिया पर लगातार फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद निगम को भी हेल्पलाइन नम्बर जारी करना पड़े और यह दावा किया गया कि इन नम्बरों पर शिकायतें मिलने पर जल्द निराकरण किया जाएगा...

मालवा मिल काजी की चाल से लेकर सुखलिया, बाणगंगा, जीवन की फैल, त्रिवेणी नगर, पाटनीपुरा, शिक्षक नगर, राणा कॉलोनी, विजय नगर क्षेत्र, गौरी नगर, राज नगर, बर्फानी धाम (सोलंकी नगर) सहित ऐसे करीब 90 इलाके हैं, जहां से लगातार गंदे पानी की शिकायतें सामने आ रहीं... इन शिकायतों के बारे में महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि निगम की टीमें अलर्ट मोड पर है और नमूने लेने के साथ तुरंत कार्रवाई भी की जा रही है... साथ ही पाइप लाइनों में लीकेज की जांच भी हो रही...

यहां करें शिकायत

  • निगम ने बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए हैं... निगम ने ने नया कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए नम्बर- 7440443500 और  7440440511 जारी किए हैं... निगम का दावा है कि इन नम्बरों पर 24 घंटे सातों दिन जलप्रदाय से संबंधित शिकायतें दर्ज की जाएंगी और उसे जल्द से जल्द निराकृत करने के भी प्रयास होंगे..!
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें