आईआईएम की महिला कर्मचारी के यहां चोरी
राउ.
राउ पुलिस के मुताबिक आईआईएम की कर्मचारी पूजा बहादुर सिंह ने बताया कि वह स्वास्तिक विहार कॉलोनी के एक अपार्टमैंट में रहती है। 15 की सुबह वह फ्लैट में सो रही थी। इस दौरान दरवाजा खुला रह गया। तब अज्ञात आरोपी अलमारी में रखे करीब 35 हजार रुपए चुराकर ले गया।
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। अन्नपूर्णा में भी हिमाचल प्रदेश गए स्टूडेंट अनिकेत जोशी के यहां चोरी हो गई। उसने बताया कि परिवार दीदी के यहां मुंबई में था। इस बीच बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अंदर से चांदी के जेवर, नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। वहीं राजेन्द्र नगर में लोडिंग रिक्शा चलाने वाले दुर्गेश भदौरिया के यहां भी अज्ञात बदमाशों ने सोने के जेवर चुराए।
उनके मुताबिक वह रात में दरवाजे पर लॉक कर सो गए थे। रविवार को उठे तो घर का गेट खुला था। जिसमें बेड रूम का ताला टूटा हुआ था। अंदर से पत्नी वंदना के सोने का मंगल सूत्र, सोने की तीन अंगूठी, कान के झाले, सोने की चेन और मोबाइल गायब थे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पहली बार सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन नहीं मिलेगी छुट्टी : टूटेगी पुरानी परंपरा : इंदौर के सभी न्यायालयों में आज काम-काज होगा
इंदौर में बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं तो खूब बैठाओगे... लेकिन, विसर्जन के लिए 'मुंबइया समुद्र' कहां से लेकर आओगे..? : अब थोड़ा थम भी जाओ...
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक साल तक इंदौर की मीडिया को कोई बाइट नहीं देंगे