सायकल के मतवाले ग्रुप ने लगातार तीसरी बार रैली निकालकर लोगों को बांटे मास्क
इंदौर (विनोद गोयल...)। सायकल के मतवाले ग्रुप द्वारा आज सुबह लगातार तीसरे रविवार को कोविड-19 से बचाव का संदेश देने के उद्देश्य से सायकल रैली का आयोजन किया गया। ग्रुप के श्री विनोद अग्रवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि रैली गांधी प्रतिमा, रीगल चौराहा से प्रारंभ होकर महारानी रोड़, जवाहर मार्ग, राजबाड़ा, यशवंत रोड़, कलेक्टोरेट, सिंधी कालोनी, भंवरकुंआ चौराहा होते हुए नवलखा पहुंची। रेली मार्ग में यातायात संकेतकों के अलावा मार्ग में जहां कहीं बिना मास्क वाले राहगीर अथवा वाहन चालक मिले, उन्हे रेली में शामिल सर्वश्री सतीश गुप्ता, विजय कानूनगो, त्रिलोक कोठारी, सतीश पटेल, घनश्याम वर्मा, शमशेर सिंह बदवाल, भूपेंद्र गजर, विनोद अग्रवाल आदि ने समझाइश देकर मास्क का निशुल्क वितरण किया। मतवाले ग्रुप के सदस्यों ने कोविड 19 के लगातार बढ़ रहे मरीजों और अन्य हालातों से भी वाहन चालकों को अवगत कराया तथा उनसे आग्रह किया कि जब भी घर से बाहर निकले, मास्क और सोशल डिस्टेंस के साथ सेनेटाइजर का प्रयोग भी अवश्य करें।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पालीवाल समाज के ब्रह्मलीन श्री फतेहलाल जी जोशी : कलम की ताकत से समाज सुधार में अहम रोल निभाया : शिक्षा फंड को दी मजबूती