📅 Friday, 25 September 2026 | 07:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▼ -932.46 (-1.25%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▼ -306.30 (-1.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹243,400 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
इंदौर

शर्मसार हुआ प्रदेश : रेप के बाद निर्वस्त्र हालात में सड़क पर घूमती रही पीड़िता, वीडियो में ले जाता दिखा आरोपी, CCTV Video Viral

📅 24 October 2024, 10:34 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शर्मसार हुआ प्रदेश : रेप के बाद निर्वस्त्र हालात में सड़क पर घूमती रही पीड़िता, वीडियो में ले जाता दिखा आरोपी, CCTV Video Viral
शर्मसार हुआ प्रदेश : रेप के बाद निर्वस्त्र हालात में सड़क पर घूमती रही पीड़िता, वीडियो में ले जाता दिखा आरोपी, CCTV Video Viral

Indore Rape Cases: MP के इंदौर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मानसिक दिव्यांग महिला से रेप किया गया, इसके बाद वह पूरी रात सड़क पर बिना कपड़ों के घूमती रही। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी रेप पीड़िता को अपने साथ लेकर जाते दिख रहा है।

20 साल का है आरोपी

मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दरअसल, इंदौर में मानसिक रोग से जूझ रही 40 साल की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 20 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी दी।

मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ कथित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिनमें से एक वीडियो में पूरे कपड़े पहनी महिला को आरोपी अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है और दुष्कर्म के बाद के दूसरे वीडियो में महिला निर्वस्त्र अवस्था में सड़क पर घूमती नजर आ रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र में 20 साल के युवक ने सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात 40 साल की इस महिला से दुष्कर्म किया।

उन्होंने आगे बताया कि दुष्कर्म पीड़ित महिला मानसिक रोग से जूझ रही है। शर्मा ने यह भी बताया ‘‘आरोपी को महिला सड़क पर अकेली घूमती दिखी। वह उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया।’’ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस की ‘‘डायल 100’’ गाड़ी के कर्मियों ने महिला को देखा और उसकी मेडिकल जांच कराई। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें