📅 Tuesday, 08 September 2026 | 11:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,577.58 ▼ -937.82 (-1.23%) निफ्टी 50: 23,635.10 ▼ -262.60 (-1.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,550 🥈 चांदी (1kg): ₹222,700 ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

दुखद खबर : पालीवाल समाज इंदौर के समाजसेवी श्री नारायण पुरोहित का निधन

📅 24 May 2021, 09:29 AM ✍️ कैलाश पालीवाल-सुंदा-अखिलेश जोशी ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दुखद खबर : पालीवाल समाज इंदौर के समाजसेवी श्री नारायण पुरोहित का निधन
दुखद खबर : पालीवाल समाज इंदौर के समाजसेवी श्री नारायण पुरोहित का निधन

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के समाजसेवी श्री नारायण जी पुरोहित (ग्राम. जावद) का आज दिनांक 24 मई 2021 को दुखद निधन हो गया. जिनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 9 : 00 बजे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से तीन इमली मुक्तिधाम जाएगी. आप सर्वश्री हंसराज पुरोहित, नंदलाल पुरोहित के बडे भाई साहब एवं दामोदर पुरोहित, ख्याली पुरोहित के पूजनीय पिताजी तथा लोकेश पुरोहित, नरेश पुरोहित के बड़े पिताजी थे. आप बहुत ही नेक दिल, सौम्य मधुर व्यवहार व्यक्तित्व के धनी थे. आपके अचानक चले जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई, उक्त जानकारी पालीवाल समाज इंदौर 24 श्रेणी सहकोष मंत्री श्री ललित पुरोहित-भाणा एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री मनोज जोशी-दरबार ने पालीवाल वाणी को दी.

● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज उदयपुर, मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, इंदौर मेरी पहचान, पालीवाल बजरंग मंडल शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.

●  पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क. कैलाश पालीवाल-सुंदा-अखिलेश जोशी...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें