📅 Monday, 28 September 2026 | 11:38 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,900 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

श्री पालीवाल स्कुल पर गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न : 10 वीं तक स्कुल अग्रेसित करने की सैद्धांतिक योजना पर मंथन

📅 27 January 2021, 03:04 AM • ✍️ Pulkit Purohit-Ayush Paliwal • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री पालीवाल स्कुल पर गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न : 10 वीं तक स्कुल अग्रेसित करने की सैद्धांतिक योजना पर मंथन
श्री पालीवाल स्कुल पर गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न : 10 वीं तक स्कुल अग्रेसित करने की सैद्धांतिक योजना पर मंथन

इंदौर । श्री पालीवाल बाल विनय मंदिर परिसर में 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। स्कुल परिसर में पढ़ने वाले निर्धन बच्चों के प्रति समर्पित श्री पालीवाल स्कुल को सहयोगकर्ता की ओर से एक बार फिर मदद कर अनुकरणीय पहल करते हुए एक मिशाल पेश की। कार्यक्रम में श्री अखिलेश जी पुरोहित, कार्यवाहक अध्यक्ष पालीवाल ब्राह्मण समाज पंचायत 44 श्रेणी की अध्यक्षता व श्री राकेश सुंदरलाल जोशी अध्यक्ष’ इंदौर शहर कांग्रेस ब्लाक 19 विधानसभा क्षैत्र क्रमांक 5 के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर दोनों समाजों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों/सदस्यो, अन्नपुर्णा महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीना जोशी, सचिव राधा जोशी, स्कुल प्रशासक श्रीमती भारती जोशी, वरिष्ठ गणमान्य समाजजनों, पत्रकारगण श्री बागोरा, श्री श्रृवण जोशी, श्री चेतन जोशी, स्कुल शिक्षिकाओं, मातृशक्ति गणों की मौजूदगी में गरीमामय रूप से मनाया गया। ध्वजारोहण उपरांत छात्राओ ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय ध्वज बेज व ध्वज दुपट्टे  पहनाकर समिति अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम पुरोहित, उपाध्यक्षद्वय श्री प्रतापमल जोशी, श्री लक्ष्मीनारायण व्यास एवं कोषाध्यक्ष श्री राजेश जोशी ने किया। अतिथिद्वय ने निःशुल्क शिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की। स्कूल को 10 वीं तक अग्रेषित करने का प्रस्ताव अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम जी पुरोहित ने दिया, जिस पर प्रशासक श्रीमती भारती जोशी ने सहमति जताते हुए शासन से मान्यता कार्य करवाने का आश्वासन देते हुए और अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की आवश्यकता प्रतिपादित की। इसी तारतम्य में पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के सचिव श्री राकेश सुंदरलाल जी जोशी (गावंगुडा) ने एक कक्ष उनके परिवारजनों की स्मृति में बनवाने की घोषणा की। इसी कड़ी में एक और कक्ष निर्माण की घोषणा वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता श्री मोहनलाल बागोरा (मेरडा) ने की। हाल ही में निर्मित कक्ष व चढ़ाव कार्य जो कि रूपए 1.50 लाख में हुआ, जिसमें निम्न समाजजनों का सहयोग प्राप्त हुआ। लोहे सहित शेंष घटित राशि श्री पुरुषोत्तम पुरोहित (खटामला), सीमेंट, श्री लक्ष्मीनारायण व्यास (खांखला) ईंट श्री उदयशंकर व्यास, श्री रूपये 11000 का नगद सहयोग क्रमशः श्री प्रभुशंकर पालीवाल (सुंदा), श्री राजेन्द्र जोशी (गांवगुडा) शुभलक्ष्मी सेनेटरी वेयर्स एवं श्री हरलाल पालीवाल (टाडावाडा) ₹ 5000 श्री प्रतापमल जोशी (मेरडा), विद्युत व्यवस्था श्री मनीष पुरोहित, रंग लेबर श्री ओमप्रकाश भंवरलाल जी जोशी (पर्वत खेडी) से विशेष योगदान मिलने पर सहयोगकर्त्ताओं का आभार। स्कुल संचालन में सहयोग प्राप्त ₹ 11000 सुश्री प्रियंका राजेश जोशी (साकरोदा) 9 बार की नेशनल खिलाड़ी, एमबीए रूपये  5000 श्री सतीश जोशी (धोईन्दा), श्री अखिलेश पुरोहित कार्यवाहक अध्यक्ष पालीवाल समाज 44 श्रेणी, ₹ 1100 श्री जयकिशन गोपाल जी पुरोहित-सहमंत्री पालीवाल समाज 44 श्रेणी, ₹ 1000 श्री बालकृष्ण खेमराज जी बागोरा (आमेट) द्वारा प्राप्त होने पर सभी सहयोगियों का आभार। दो छात्रों को प्रोत्साहन पुरूस्कार श्री मनीष पुरोहित, मिठाई व्यवस्था श्री लक्ष्मीनारायण व्यास द्वारा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का संचालन समिति सचिव श्री हरलाल पालीवाल ने किया व  आभार सह सचिव श्री जगदीश जोशी ने माना।

श्री पालीवाल स्कुल पर गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न : 10 वीं तक स्कुल अग्रेसित करने की सैद्धांतिक योजना पर मंथन

श्री पालीवाल स्कुल पर गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न : 10 वीं तक स्कुल अग्रेसित करने की सैद्धांतिक योजना पर मंथन

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Pulkit Purohit-Ayush Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें