📅 Monday, 28 September 2026 | 12:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

तीर्थ क्षेत्र सेनानी हुकुम काका उपाधी से सम्मानित

📅 22 November 2025, 02:14 AM • ✍️ Jain wani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
तीर्थ क्षेत्र सेनानी हुकुम काका उपाधी से सम्मानित
तीर्थ क्षेत्र सेनानी हुकुम काका उपाधी से सम्मानित

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर/अशोक नगर 

दिनांक 18 नवंबर 2025 मंगलवार को श्री दर्शनोदय अतिशय क्षेत्र थोवोन जी में विराजित निर्यातक श्रमण मुनि राष्ट्र संत तीर्थ चक्रवर्ती श्री सुधा सागर जी ने अपनी मंगल देशना में श्री चंद्रोदय अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी कमेटी के सर्वमान्य लोकप्रिय अध्यक्ष श्री हुकुम जी जैन "काका" को चंद्रोदय  क्षेत्र एवं धर्म संस्कृति के लिए जो समर्पण किया, क्षेत्र की रक्षा समर्पण के लिए झुठी शिकायत पर जेल तक चले गए।

इसी निष्ठा समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए "तीर्थ क्षेत्र सेनानी" की उपाधि परम पूज्य मुनि श्री सुधा सागर जी ने अपने मुखारविंद से घोषित कर सम्मानित किया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घोषित किया गया 

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि हुकम काका आपका धर्म संस्कृति क्षेत्र एवं गुरु के प्रति समर्पण, निष्ठा, त्याग वंदनीय है। आपके सहासिक कार्य की कोटि कोटि अनुमोदना। काका आप संघर्ष करो हम सब राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ विश्व जैन संगठन जैन राजनीतिक चेतना मंच एवं भारत वर्षीय जैन समाज आप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें