इंदौर निगम में हुए विनियमित कर्मचारियों को 2000 हजार की एरियर राशि का भुगतान शुरू...
इंदौर. नगर पालिका निगम कर्मचारी महासंघ एवं कर्मचारी कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में विनियमित हुए कर्मचारियों को 2000 हजार की एरियर राशी प्रशासक संकल्प क्रमांक 20 दिनांक 25/11/2020 के द्वारा दी गई, स्वीकृति अनुसार विनियमित हुए कर्मचारियों के खाते में एरियर राशि का भुगतान किया गया. इस आश्य की जानकारी महासंघ, कर्मचारी कांग्रेस एवं पेढ़ी अध्यक्ष श्री उमाकांत काले ने दी.
श्री उमाकांत काले ने आगे बताया किआगे बताया कि इस अवसर पर कर्मचारी कांग्रेस के संरक्षक एवं विधि सलाहकार के रूप मे श्री ओमप्रकाश खटके (एडव्होकेट) को नियुक्त किया गया. इस संघर्ष एवं खुशी की लहर देखी गई वही कई कर्मचारियों द्वारा एक दुसरे को केशरिया मिठाई खिलाकर जश्न का इजहार किया गया. नगर पालिका निगम कर्मचारी महासंघ एवं कर्मचारी कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में कर्मचारियों ने निगम प्रशासक और निगम आयुक्त से मांग की गई है कि विनियमित कर्मचारी को शीघ्र स्थाई लाभ दिया जाए वही शेष दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को विनियमित कर रूका हुआ इकरीमेंट दिया जाए.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जारी...