📅 Thursday, 24 September 2026 | 06:38 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,828.25 ▼ -30.75 (-0.04%) निफ्टी 50: 23,446.80 ▲ +32.50 (+0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,360 🥈 चांदी (1kg): ₹241,600 ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

पालीवाल समाज इंदौर 15 अगस्त को मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर करेगा सम्मानित

📅 09 August 2026, 07:49 PM ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज इंदौर 15 अगस्त को मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर करेगा सम्मानित
पालीवाल समाज इंदौर 15 अगस्त को मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर करेगा सम्मानित

पुलकित पुरोहित.शुभम व्यास

इंदौर. श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज पंचायत 44 श्रेणी इंदौर के तत्वाधान में दिनांक 15 अगस्त 2026 को मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. इस आयोजन को लेकर प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं में नया जोश देखने को मिल रहा हैं.  

श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज पंचायत 44 श्रेणी इंदौर के शिक्षा मंत्री श्री सुरेश भोलीराम जी दवे ने पालीवाल वाणी को बताया कि प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को ’प्रोत्साहन स्वरूप दिनांक 15 अगस्त 2026 के आयोजन में सम्मानित किये जाने का निर्णय सर्वसहमति से लिया गया.

पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर के 5th.8th (MP.BOARD) 10 वीं 12 वीं में प्रथम श्रेणी में (MP.BOARD & CBSC) वर्ष 2025 /26 में उत्तीर्ण हुए बालक/बालिका सभी विषयों में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए छात्र/छात्रा द्वारा किसी भी विषय में पीएचडी प्राप्त किए हुए छात्र/छात्रा सहित अन्य किसी कॉम्पीटिटिव एग्जाम में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उच्चस्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं ने किसी भी खेल से संबंधित राज्य एवं राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले और समाज और परिवार का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ीयो को सम्मानित किया जा रहा हैं. 

दस्तावेंज संग्रह हेतु प्रतिदिन समाज कार्यालय में शाम 4 से 6 बजे के बीच अपनी प्रविष्टि प्रमाण पत्र, अंक सूची अपने हस्ताक्षार्थ सहित जमा कराकर सहयोग प्रदान करें. प्रत्येक प्रतिभावान बालक/बालिकाओं को पालीवाल समाज प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित करेगा. समाज के सभी सदस्यों निवेदन है कि अपने बच्चों के उपरोंक्त परीक्षा और खेल के स्वरूप समाज परिवार का नाम रोशन किया हैं. उनके नाम, पिताजी का नाम ,दादाजी का एवं गांव सहित नाम, पुरा पता मोबाइल संवाद. सहित अपने-अपने क्षेत्र के पदाधिकारीगण और कार्यकरणी सदस्यों को देने का कष्ट करें.

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज अध्यक्ष श्री भूरालाल व्यास एवं प्रबंध कार्यकारिणी का विशेष सहयोग मिल रहा हैं. उक्त जानकारी श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज पंचायत 44 श्रेणी इंदौर के भवन मंत्री श्री मुकेश उपाध्याय, भंडार मंत्री श्री धर्मनारायण पुरोहित एवं कोषमंत्री श्री ओम दवे ने पालीवाल वाणी को दी.

Anil Bagora M. 7000330141- Sunil Paliwal M. 9977952406

सूचना : पालीवाल वाणी समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें