📅 Sunday, 27 September 2026 | 01:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
इंदौर

पालीवाल समाज इंदौर ने ऋषि पुरोहित के इलाज हेतु भेजी आर्थिक सहायता राशि : सराहनीय कार्य की प्रशंसा, आप भी करें मदद

📅 25 July 2024, 10:58 AM • ✍️ indore meri pehchan • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज इंदौर ने ऋषि पुरोहित के इलाज हेतु भेजी आर्थिक सहायता राशि : सराहनीय कार्य की प्रशंसा, आप भी करें मदद
पालीवाल समाज इंदौर ने ऋषि पुरोहित के इलाज हेतु भेजी आर्थिक सहायता राशि : सराहनीय कार्य की प्रशंसा, आप भी करें मदद

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज पंचायत 44 श्रेणी इंदौर के मंत्री श्री विजय जोशी एवं कोषमंत्री श्री शिवलाल जी पुरोहित ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि सुख-दुःख में हमेशा इंदौर पालीवाल समाज की अहम भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती हैं. जो काम एक व्यक्ति अकेला नहीं कर सकता, वो काम पूरा समाज मिलकर कर सकता हैं. 

पुणे में रहने वाले समाज के ही सदस्य श्री राजेश पुरोहित - श्रीमती चंद्रिका पुरोहित (मूल गांव. बागोल) के पुत्र तुषार - पुत्र वधू वैशाली पुरोहित का छोटा बेटा ऋषि पुरोहित उम्र 4 वर्ष न्यूरोब्लास्टोमा नामक घातक बीमारी से जूझ रहा हैं.

श्री राजेश जी पुरोहित द्वारा अपने बालक के इलाज के लिए अर्थ रूपी सहायता का संदेश प्राप्त होने पर कल दिनांक 24 जुलाई 2024 पालीवाल समाज प्रबंध कार्यकारिणी इंदौर द्वारा सर्वसम्मति से बालक ऋषि पुरोहित के इलाज के लिए सहायता के रूप में 11000(ग्यारहा हजार) की राशि भेंट करने की घोषणा अध्यक्ष श्री भुरालाल जी व्यास द्वारा प्रबंध कार्यकारिणी की सहमति से यह राशि संबंधित को ऑनलाइन भेजी गई हैं. 

प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि श्री राजेश जी पुरोहित के परिवार का बालक जल्दी स्वस्थ हो यही प्रभु से प्रार्थना करते हैं. और भी कोई संस्था महानुभव सहयोग राशि देना चाहते हैं, तो यथा योग्य सहयोग राशि पुरोहित परिवार को ऑनलाइन भेज सकते हैं. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें