पालीवाल समाज इंदौर के चुनाव कल होगें : अध्यक्ष पद पर कांटे का मुकाबला
अनिल बागोरा-सुनील पालीवाल
!! लक्ष्य : मजबूत और संगठित पालीवाल समाज!!
इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के चुनाव अंतिम दौर में पहुंच चुका हैं, और कल दिनांक 29 मार्च 2026 रविवार को श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर में मतदाता अपने विवेक से नई कार्यकारिणी का चयन करेंगे, जो आने दिनों में भविष्य की नींव साबित होगें. तमाम चर्चाओं के दौर में श्री सांवरिया पैनल और श्री चारभुजानाथ सेवा मंडल ने चुनावी मैदान संभाला और उनके समर्थकों ने द्ववार-द्ववार पहुंचकर मतदाताओं को प्रभावित करने का काम किया. जिसमें अधिकांश प्रत्याक्षीयों को भारी समर्थन देखने को भी मिला.
श्री चारभुजानाथ सेवा मंडल ने एक बार फिर सादगी और मिलनसार में किसी से कम नहीं, सदाबार हंसमुख चेहरा श्री भुरालाल जी व्यास के समर्थन में पैनल चुनाव लड़ रहीं हैं, वहीं दुसरी और श्री सांवरिया पैनल से इंदौर के सुप्रसिद्व वकील और फिल्म अभिनेता श्री लक्ष्मीनारायण जी बागोरा के नेतुत्व में पैनल चुनाव लड़ रही हैं.
अध्यक्ष पद पर इस बार कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है, जबकि कई उम्मीद्ववारों का भविष्य इस बार अधर में दिखाई दे रहा है. आज भी मौका है, सोशल मीडिया के जमाने में जमकर अपना प्रचार किजिए, हो सकता है, आपकी गाड़ी भी तेज दौड़ने लग जाए...,
श्री सांवरिया पैनल और श्री चारभुजानाथ सेवा मंडल में इस बार कड़ी टक्कर देखने को मिल रहीं हैं, जितने भी प्रत्याक्षी चुनाव रण में दिखाई दे रहे है, वो सभी तारीफें काबिल हैं, यदाकदा दो-तीन उम्मीद्ववार चुनाव के दौरान ही मैदान में दिखाई देते है, अगर चुनाव जीतते है, तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए क्योंकि वो व्यक्तिगत छवि के कारण चुनाव नहीं जीत रहे है, बल्कि वो पैनल के दम पर विजय होने के द्ववार पर खडे हैं.
एक चर्चा ऐसी भी है कि इस चुनाव में कई उम्मीद्ववार भविष्य में होने वाले चुनाव से दुरी बना सकते हैं, क्योंकि उनके लिए मतदाता अपना वोट देकर बायं-बाय करने वाले हैं. कई ऐसे उम्मीद्ववार भी मैदान में है, जो समाजसेवा का का बखान तो करते है, लेकिन वास्तव में समाजसेवा का अवसर कहीं दिखाई नहीं देता हैं. इस चुनाव को लेकर इंदौर से लेकर राजस्थान तक चर्चा का दौर शुरू हो गया है, कि इस बार कौन सी पैनल मैदान में चुनाव जीतेगी. हमारा तो मानना है कि चुनाव वहीं जीते जो समाजसेवा के प्रति सच्ची सेवा भावना से समाजजनों का भला कर सके.
पक्ष और विपक्ष में कई नौजवान भी मैदान में अपना भविष्य तलाश कर रहे है, और वो चाहते है कि समाज में हमारी भी शक्ति दिखाई दे, ऐसे नौजवान उम्मीद्ववारों से अप्रेक्षा की जाती है कि चुनाव जीतने के बाद अगला चुनाव में कोई घोषणा मत करना जब तक वर्तमान में की गई, घोषणाओ को पूरा ना कर दे...क्योंकि कई चुनाव में देखा, सत्ता पक्ष हो या विपक्ष जब भी मतदाओं ने इनको समर्थन देकर चुनाव जिताया है, तब-तब मतदाताओं के साथ छल हुआ है...!
सपने उतने ही दिखाओं जितना अपनी स्वय की जेब में से खर्च कर सकों...हर व्यक्ति की एक ही उम्मीद होती है, कि हमारा समाज सबसे अच्छा साबित होगा...लेकिन हर बार निराशा हाथ लगती है, जब की गई घोषणाओं को हम पूरा नहीं कर सकते...बात गई, लेकिन वर्तमान की स्थिति को देखते हुए सामूहिक रूप से एकता का संदेश देते हुए भविष्य की नींव मजबूत की जाए, तो सोने पर सुहागा होगा. वरना चुनाव का क्या, जब इच्छा हो करा लो, किसने रोका हैं. हर बार वो मंदिर जाकर प्रभु दर्शन करना ही हैं.
सभी मतदाताओ से विन्रम अपील है कि समाज के चुनाव में आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है, इसलिए कल मतदान जरूर कीजिए...पक्ष या विपक्ष सब आपके लिए काम करने को आतुर है...मतदान करना सबका अधिकार है, कृपया भविष्य को देखते हुए अपना वोट का उपयोग जरूर करें...!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पालीवाल समाज में सेवा और संस्कार की मिसाल पेश : ब्रह्मलीन श्री गणेशलाल जी पुरोहित की पावन स्मृति को बनाया प्रेरणास्रोत
इंदौर नंबर वन की हकीकत : अवैध बैनर-पोस्टर हटाओ, इंदौर की सड़कों को जनता के लिए छोड़ो : रीगल पर जलेगी ‘आशा की किरण’