वासोल माता जी व नवामण्ड भैरों दरबार इंदौर में 20 को पंचमी जागरण पर रात्रिकालीन भजन संध्या
📅 19 September 2023, 04:41 PM
•
✍️ sunil paliwal-Anil paliwal
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
इंदौर :
वासोल माता जी और नवामण्ड भैरव भक्त मंडल और बालाजी म्यूजिकल ग्रुप के द्धारा कल दिनांक 20 सितंबर 2023 बुधवार को पंचमी जागरण और भजन संध्या का आयोजन रात्रि 9. 00 बजे से प्रारंभ होगा.
माता जी के सेवादार पुजारी श्री पप्पू बागोरा (भोपा जी) ने पालीवाल वाणी को बताया कि बालाजी ग्रुप (द्वारकापुरी) इंदौर के द्धारा अखण्ड 24 घंटे रामधुन व महाप्रसादी के सफल आयोजन पर श्री रवि व्यास एवं श्री हेमंत बागोरा सहित माता जी, भैरव जी भक्त मंडल की और से पंचमी पर रात्रि पर रेवेन्यू कॉलोनी इंदौर स्थित सुप्रसिद्ध वासोल माता/नवामण्ड भैरों मंदिर पर भव्य संगीतमय भजन गंगा रात्रि 9.00 बजे से आरंभ होगी. आप सभी भक्तगण सपरिवार पधारकर जोगमाया का आशीष अवश्य प्राप्त करें.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर पहुंचे जूनियर गोविंदा : जल्द ही वेब सीरीज और फिल्म की होगी शूटिंग : स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका