📅 Monday, 07 September 2026 | 01:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 23°C (बारिश)
इंदौर

एम आर-4 रोड का का होगा विस्तारीकरण : निगमायुक्त ने उद्योगपतियों के साथ किया निरीक्षण

📅 28 January 2022, 12:44 AM ✍️ Anil bagora, Sunil paliwal ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
एम आर-4  रोड का का होगा विस्तारीकरण : निगमायुक्त ने उद्योगपतियों के साथ किया निरीक्षण
एम आर-4 रोड का का होगा विस्तारीकरण : निगमायुक्त ने उद्योगपतियों के साथ किया निरीक्षण

इंदौर : आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा एम आर-4 सांवेर रोड  डी सेक्टर से आईएसबीटी तक रोड विस्तारीकरण के संबंध में निगम व इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं उद्योगपतियों के साथ निरीक्षण किया गया! निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री श्री अशोक राठौड़, जोनल अधिकारी श्री नरेंद्र कुरील, विकास प्राधिकरण के अधीक्षण यंत्री श्री ज्ञानेंद्र सिंह जादौन एवं एवं एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया उपाध्यक्ष श्री योगेश मेहता सचिव श्री सुनील व्यास सह सचिव श्री तरुण व्यास श्री प्रकाश जैन श्री अनिल पालीवाल श्री अमित धाकड़ एवं अन्य उद्योगपति इस मौके पर उपस्थित थे.

सांवेर रोड  डी सेक्टर से आईएसबीटी तक लगभग 1ः75 किलोमीटर रोड का विस्तारीकरण किया जाना है! जिससे उज्जैन रोड से आने वाले ट्रैफिक के लिए एक उपयोगी रोड हो जाएगा उक्त रोड रेलवे की  बाउंड्री लाइन से 24 मीटर 32 मीटर चौड़ाई पर आने वाली बाधाओं के निशान लगाने के निर्देश आयुक्त द्वारा दिए गए तथा सर्वे उपरांत उक्त रोड निर्माण में कितनी बाधाएं आ रही है, किन-किन की आ रही है, कितनी साइज में आ रही है, यह चिन्हअंकित कर के, डिटेल रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश अधीक्षण यंत्री श्री राठौर को दिए गए! इसके साथ ही नमकीन कलस्टर से गोरी नगर तक लगभग 500 मीटर का रोड मुरम का बना हुआ है, उक्त रोड को सीमेंट कंक्रीट बनाने के लिए निर्देश दिए गए, जिससे आवागमन सरल हो जाएगा! डी सेक्टर में ग्रीनलैंड विकसित करने के भी निर्देश दिए गए तथा औद्योगिक क्षेत्र बी सेक्टर में पुरानी पानी की टंकी जो कि जर्जर हालत में है उसे तोड़ने के लिए कार्यपालन यंत्री श्री संजीव श्रीवास्तव को निर्देश दिए गए ! ए सेक्टर में आवागमन में सांवेर रोड ब्रिज के पास सर्विस रोड के निर्माण के संबंध में भी आवागमन सरल करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए!

जिला प्रशासन एवं  निगम प्रशासन के सकारात्मक रुख के कारण उद्योग क्षेत्र हो रहा है विकसित- अध्यक्ष 

औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष श्री डफरिया एवं श्री मेहता द्वारा रोड विस्तारीकरण में आने वाली उद्योगों की जमीन के बदले जमीन डीआरसी से दिलाने की मांग पर आयुक्त द्वारा कहा गया कि इस संबंध में जिला प्रशासन के माध्यम से डीआरसी से बात की जा कर जमीन दिलाने का प्रयास किया जाएगा! इस अवसर पर श्री डफरिया द्वारा किया गया कहा गया कि जिला प्रशासन और निगम प्रशासन का उद्योगों के प्रति सकारात्मक रुख होने से  उद्योगों को काफी राहत मिली है पहले उद्योगो की हालत बड़ी लावारिस थी! निगम आयुक्त श्रीमती पाल के द्वारा सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के साथ ही रोड निर्माण आदि के जो विकास कार्य कराए तथा उनका औद्योगिक क्षेत्र के प्रति जो सकारात्मक रूख है उसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें