📅 Monday, 09 November 2026 | 01:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 80,999.40 ▲ +1,689.40 (+2.13%) • निफ्टी 50: 24,986.40 ▲ +449.80 (+1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,400 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
इंदौर

बागेश्वर बाबा की हिन्दू एकता यात्रा में जोश से दौड़े कैलाश विजयवर्गीय सबको चौंकाया

📅 08 November 2025, 10:18 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बागेश्वर बाबा की हिन्दू एकता यात्रा में जोश से दौड़े कैलाश विजयवर्गीय सबको चौंकाया
बागेश्वर बाबा की हिन्दू एकता यात्रा में जोश से दौड़े कैलाश विजयवर्गीय सबको चौंकाया

इंदौर. दिल्ली से वृंदावन तक पं. धीरेन्द्र शास्त्री के नेतृत्व में निकाली जा रही हिन्दू एकता यात्रा में देशभर से श्रद्धालु और नेता शामिल हो रहे हैं। इसी बीच इंदौर से भी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि इस यात्रा में पहुंचे हैं। कुछ दिन पहले अस्वस्थता के कारण अस्पताल में भर्ती हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को लेकर चर्चा थी कि वे यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे। लेकिन कैलाश विजयवर्गीय ने इन सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए अपनी फिटनेस और जोश से सबको चौंका दिया।

विजयवर्गीय न केवल यात्रा में पहुंचे, बल्कि उन्होंने पं. धीरेन्द्र शास्त्री के साथ कदम से कदम मिलाकर चलकर यह साबित कर दिया कि वे पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मिलकर आशीर्वाद भी लिया और कहा- “मैं एकदम फिट हूं, और बागेश्वर धाम सरकार के इस अभियान में तन-मन से सहभागी हूं।

इंदौर के युवा नेता अक्षत चौधरी भी अपनी टीम के साथ इस यात्रा में शामिल हुए और एयरपोर्ट पर मंत्री विजयवर्गीय का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि यह ऐतिहासिक हिन्दू एकता यात्रा 7 नवम्बर 2025 को दिल्ली के पवित्र छतरपुर मंदिर परिसर से शुरू हुई, जो वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर तक पहुंचेगी। इसमें शिखर धवन, द ग्रेट खली, मनोहरलाल खट्टर सहित कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हो चुकी हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें