📅 Tuesday, 08 September 2026 | 05:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,577.58 ▼ -937.82 (-1.23%) निफ्टी 50: 23,635.10 ▼ -262.60 (-1.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,980 🥈 चांदी (1kg): ₹222,000 🌧️ उज्जैन: 28°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

इंदौर : पुष्यमित्र भार्गव ने बाबा रणजीत से मांगा जीत का आशीर्वाद, संजय शुक्ला ने की कुलदेवी की पूजा

📅 06 July 2022, 01:17 PM ✍️ Paliwawani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर : पुष्यमित्र भार्गव ने बाबा रणजीत से मांगा जीत का आशीर्वाद, संजय शुक्ला ने की कुलदेवी की पूजा
इंदौर : पुष्यमित्र भार्गव ने बाबा रणजीत से मांगा जीत का आशीर्वाद, संजय शुक्ला ने की कुलदेवी की पूजा

इंदौर : नगर निगम चुनाव के लिए शहर के मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है, भाजपा के मेयर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने मतदान से पहले जहां बाबा रणजीत के दर्शन कर जीत के लिए प्रार्थना की तो वहीं कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने भी कुलदेवी से जीत का आशीर्वाद मांगा. इंदौर से भाजपा के मेयर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने सुबह 7 : 30 बजे जूनी इंदौर स्थित प्राचीन गणेश मंदिर के भी दर्शन किए. इनके साथ पत्नी जूही और परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे.

मप्र. शासन के मंत्री तुलसी सिलावट ने भी परिवार के साथ सुबह 8 बजे मतदान किया. इंदौर निगम चुनाव में करीब 8 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी मैदान में हैं. इसमें इंदौर जिला पुलिस बल के 6 हजार जवान सीमा क्षेत्रों के साथ सभी 85 वार्ड में तैनात हैं. इसके साथ ही एसएफ की तीन कंपनियां संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात है. इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने कहा है कि पुलिस सुरक्षा पूरा तरह से मुस्तैद है, गड़बड़ी करने वालों को तुरंत जेल भेजा जाएगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें