📅 Friday, 25 September 2026 | 07:38 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▼ -932.46 (-1.25%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▼ -306.30 (-1.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹243,400 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore News : शेल्बी हॉस्पिटल में कैसे है, सुरक्षा के इंतजाम : इंदौर पुलिस ने मॉक ड्रिल कर लिया इसका जायजा

📅 26 October 2024, 09:42 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : शेल्बी हॉस्पिटल में कैसे है, सुरक्षा के इंतजाम : इंदौर पुलिस ने मॉक ड्रिल कर लिया इसका जायजा
Indore News : शेल्बी हॉस्पिटल में कैसे है, सुरक्षा के इंतजाम : इंदौर पुलिस ने मॉक ड्रिल कर लिया इसका जायजा

इंदौर. शहर की सुरक्षा व्यवस्था तथा शहर में विभिन्न आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की चैकिंग व निरीक्षण एवं आपातकालीन स्थिति में पुलिस, प्रशासन व संस्थानों की क्या सुरक्षा तैयारियां है, इसका भी जायजा लिया जा रहा है.

इसी अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) श्री अंकित सोनी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) श्री प्रमोद सोनकर के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस की सुरक्षा शाखा एवं बीडीडीएस टीम द्वारा आज दिनांक 26.10.24 को शेल्बी हॉस्पिटल इंदौर में किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु किस प्रकार बेहतर सुरक्षा संबंधी प्रबंधन किया जाए, इस संबंध में मॉक ड्रिल की गई.

इस ड्रिल में सहायक पुलिस आयुक्त इंदौर सुरक्षा-1 श्री अनिल कुमार मंडराह एवं बीडीडीएस प्रभारी श्री खालिद मुश्ताक के दिशा निर्देशन में, इंदौर पुलिस एवं बीडीडीएस टीम द्वारा शेल्बी हॉस्पीटल के सुरक्षा स्टाफ को भी लेकर, किसी आपातकालीन परिस्थितियों/ लावारिस (विस्फोटक सामग्री वाली) वस्तु मिलने पर, किस प्रकार से कार्यवाही की जाए एवं  जनता की सुरक्षा का ध्यान किस प्रकार रखा जाए आदि बातों का जीवंत अभ्यास कराया गया.

साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा हॉस्पिटल की सुरक्षा के संबंध में वहां के स्टाफ से बात की तथा उन्हें ऐसी परिस्थिति में क्या करें और क्या न करें इसके संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें