📅 Monday, 26 October 2026 | 01:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,210.90 ▲ +87.07 (+0.12%) • निफ्टी 50: 22,647.30 ▲ +47.30 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,900 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore News : महाप्रचण्ड हनुमान मंदिर पर संत लादूनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि : रामायण पाठ का हुआ विराम

📅 03 June 2024, 07:59 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : महाप्रचण्ड हनुमान मंदिर पर संत लादूनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि : रामायण पाठ का हुआ  विराम
Indore News : महाप्रचण्ड हनुमान मंदिर पर संत लादूनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि : रामायण पाठ का हुआ विराम

इंदौर. मालवा, निमाड़ एवं मारवाड़ क्षेत्र के तपोनिष्ठ संत लादूनाथ महाराज के 30 वें बरसी महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को माली मोहल्ला, एमओजी लाइंस स्थित महाप्रचण्ड हनुमान मंदिर, गुरु आश्रम पर सैकड़ो भक्तों ने महंत रामकिशन महाराज के सानिध्य में लादूनाथ महाराज की प्रतिमा का आकर्षक  श्रृंगार कर आरती उतारी।

इसके पूर्व सुबह 10 बजे रविवार से चल रहे, अखंड रामायण पाठ का विराम हुआ। इस उपलक्ष में महंत रामकिशन के सानिध्य में सैकड़ो भक्तों ने यज्ञ –हवन में भी भाग लिया। दिनभर मंदिर पर भक्तों द्वारा भजन– संकीर्तन की प्रस्तुतियां दी गई। आश्रम के पुजारी योगेश सुईवाल ने महाआरती की।

भक्तों की और से डॉ. किशोर मित्तल, दामोदर सुईवाल, रामचंद्र मंडावरा, रमेश खरबड़, विजय अग्रवाल, रोहित सियोटा आदि ने  भजन गायकों का स्वागत किया। संध्या को मालवा निमाड़ एवं मारवाड़ अंचल के अनेक संतों-महंतों की मौजूदगी में संत लादूनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि समर्पित की गई। देर रात तक आश्रम पर महाप्रसादी का क्रम चलता रहा। बुधवार को दूर दराज से आए संतों – महंतों का सम्मान कर उन्हें विदाई दी जाएगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें