📅 Monday, 07 September 2026 | 05:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,132.81 ▼ -382.62 (-0.50%) निफ्टी 50: 23,779.15 ▼ -118.55 (-0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,470 🥈 चांदी (1kg): ₹221,400 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
इंदौर

Indore News : क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस कार्यवाही में 4 आरोपी अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार

📅 21 February 2025, 11:00 PM ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस कार्यवाही में 4 आरोपी अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Indore News : क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस कार्यवाही में 4 आरोपी अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार

तीनों प्रकरणों में आरोपियों के कब्जे से लगभग करीब 80 ग्राम अवैध मादक पदार्थ "MD Drugs" व 20 ग्राम "Brown  Sugar" एवं 3 दोपहिया वाहन एवं अन्य (कुल मशरूका कीमत करीब 15 लाख  रुपए) जप्त.

आरोपीगण अन्य जिलों से सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदकर, इंदौर शहर में अधिक दामों पर बेचने की नियत से करते थे तस्करी.

आदतन आरोपी नशा बेचने एवं करने के है आदि.

आदतन आरोपी अनवर के विरुद्ध 23 अपराध, आरोपी अफजल के विरुद्ध 2 अपराध एवं अमन के विरुद्ध 3 अपराध पहले से पंजीबद्ध है.

इंदौर. 

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

पहली कार्यवाही : क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर एम आर 4 रोड स्थित लक्ष्मीबाई स्टेशन के पास एक्टिवा दोपहिया वाहन पर संदिग्ध महिला व पुरुष दिखे जो पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर रोका, जिससे पूछताछ पर आरोपीयो के द्वारा अपना नाम (1). अनवर खान उम्र 34 वर्ष निवासी जिला देवास एवं महिला आरोपी (2).  प्रीति निवासी जिला सीहोर का होना बताया।

आदतन आरोपीगण ड्रग्स सेवन करने का आदि होकर, स्वयं के नशे के लिए रुपयों की व्यवस्था हेतु शुरू किया अवैद्य मादक पदार्थ लोगो को अधिक दामों पर बेचने का कार्य करना कबूला एवं आरोपी अनवर के विरुद्ध इंदौर एवं देवास जिले में हत्या के प्रयास, मारपीट,अवैध शराब तस्करी,आर्म्स एक्ट,चोरी, जुआ, जान से मारने की धमकी जैसे 02 दर्जन अपराध पहले से पंजीबद्ध है।

आरोपीगण के कब्जे से 65 ग्राम अवैध मादक पदार्थ "MD drugs" , 01 Activa वाहन एवं 02 मोबाइल जप्त कर, उनके विरुद्ध थाना अपराध शाखा में धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

दूसरी कार्यवाही : क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा धार रोड स्थित प्रिंस कम्युनिकेशन सेंटर के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर दिखा, जो पुलिस को देखकर घबरा गया , पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा और नाम,पता पूछने पर अपना नाम (3). आसिफ पठान उम्र 27 वर्ष निवासी दलौदा जिला रतलाम का होना बताया।

संदिग्ध की तलाशी लेते उसके कब्जे से लगभग 14.58 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD Drugs, यामाहा मोटरसाइकिल, 01 मोबाइल जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर प्रारंभिक पूछताछ करते आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रयास, लड़ाई झगड़े, जान से मारने की धमकी जैसा गंभीर 02 अपराध रतलाम एवं मंदसौर जिले में पहले से पंजीबद्ध होना कबूला, साथ ही आरोपी के द्वारा रतलाम से ड्रग्स सस्ते दामों पर लाकर शहर में सप्लाई करना काबुल किया, प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही क्राईम ब्रांच के द्वारा की जा रही है।

तीसरी कार्यवाही : क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा संदिग्ध की तलाश करते पोलो ग्राउंड BSNLऑफिस के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर दिखा, जो पुलिस को देखकर घबरा गया. पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा और नाम,पता पूछने पर अपना नाम (4). अमन जूनवाल उम्र 27 वर्ष निवासी बाणगंगा क्षेत्र इंदौर का होना बताया.

संदिग्ध की तलाशी लेते उसके कब्जे से लगभग 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ Brown Sugar, बजाज मोटरसाइकिल, 01 मोबाइल जप्त कर, पूछताछ करते आरोपी 10 वी तक पढ़ा लिखा होकर ड्रग्स सस्ते दामों पर रतलाम क्षेत्र से लाकर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करना काबुल किया.

आरोपी के विरुद्ध पूर्व के 03 अपराध पहले से पंजीबद्ध होना भी कबूला है उक्त घटना में आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें