📅 Monday, 07 September 2026 | 07:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 0.00 ▼ 0.00 (0.00%) निफ्टी 50: 0.00 ▼ 0.00 (0.00%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹0 🥈 चांदी (1kg): ₹0 ⛅ उज्जैन: 0°C (डेटा अनुपलब्ध)
इंदौर

Indore news : निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बकाया टैक्स चुकाने के निर्देश : 70 से ज्यादा दुकानों पर तालाबंदी

📅 25 March 2023, 02:13 AM ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore news : निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बकाया टैक्स चुकाने के निर्देश : 70 से ज्यादा दुकानों पर तालाबंदी
Indore news : निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बकाया टैक्स चुकाने के निर्देश : 70 से ज्यादा दुकानों पर तालाबंदी

इंदौर :

निगम अधिकारियों (corporate officers) और कर्मचारियों को निगम से संबंधित सभी प्रकार के टैक्स 31 मार्च 2023 के पूर्व जमा कराना होंगे और इनकी रसीदें लेखा शाखा (Accounts Branch) में जमा कराना होंगी। कई अधिकारियों, कर्मचारियों पर भी टैक्स बाकी होने की बात सामने आई थी, जिसके चलते कल कमिश्नर ने यह निर्देश दिए।

नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा शहरभर में बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए जब्ती-कुर्की की कार्रवाई के साथ-साथ बकाया राशि वसूली जा रही है। सभी 19 झोनों के अंतर्गत राजस्व अधिकारी बड़े बकायादारों के खिलाफ रोज सुबह से शाम तक कार्रवाई में जुटे हैं। इसके अलावा अधिकारियों की टीमें भी 5 लाख से ज्यादा राशि के बकायादारों के यहां पहुंचकर कार्रवाई कर रही हैं। अब तक निगम ने कई स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 70 से ज्यादा दुकानों पर तालाबंदी की, वहीं सवा सौ से ज्यादा कार्यालयों पर ताले जड़े जा चुके हैं। यह अभियान अभी भी जारी है।

निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने कल सभी निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आदेश जारी कर कहा कि वे भी 31 मार्च के पहले तक अपना बकाया सम्पत्ति कर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क और अन्य बकाया शुल्क जमा करा दें और जमा कराए गए शुल्क की रसीद लेखा शाखा में जमा करा दें। इसके अलावा अपने रिश्तेदारों और परिजनों के भी बकाया टैक्स के मामले में वे उनसे राशि जमा कराने के लिए कहें। ज्ञातव्य है कि निगम द्वारा 31 मार्च के पहले तक राजस्व वसूली के टारगेट पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी के चलते रोज वसूली की जा रही है। पहले कभी निगम के खजाने में 40 से 60 लाख के बीच प्रतिदिन राशि जमा होती थी, लेकिन अब रोज यह आंकड़ा डेढ़ करोड़ से अधिक तक पहुंच गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें