📅 Tuesday, 24 November 2026 | 05:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.71 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,950 • 🥈 चांदी (1kg): ₹153,200 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

indore news : अयोध्या की पवित्र मिट्टी एवं सरयू के पावन जल से अभिसिंचन के साथ ‘सबके राम’ आयोजन के लिए हुआ भूमिपूजन

📅 18 March 2024, 01:28 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indore news : अयोध्या की पवित्र मिट्टी एवं सरयू के पावन जल से अभिसिंचन के साथ ‘सबके राम’ आयोजन के लिए हुआ भूमिपूजन
indore news : अयोध्या की पवित्र मिट्टी एवं सरयू के पावन जल से अभिसिंचन के साथ ‘सबके राम’ आयोजन के लिए हुआ भूमिपूजन

प्रतिदिन श्रीराम जन्मोत्सव महायज्ञ के साथ पीड़ित मानवता की सेवा के लिए निःशुल्क योग, रक्त एवं आंखों की मुफ्त जांच भी होगी

इंदौर : दशहरा मैदान पर गुड़ी पड़वा से राम नवमीं 9 से 17 अप्रैल 2024 तक आयोजित श्रीराम जन्मोत्सव महायज्ञ एवं मेला के लिए के भूमि पूजन रविवार सुबह दत्त माउली संस्थान के सदगुरू अण्णा महाराज, अन्नपूर्णा आश्रम के स्वामी जयेन्द्रानंद गिरि, रणजीत हनुमान मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास के सानिध्य एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू के आतिथ्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अयोध्या से लाई गई पवित्र मिट्टी एवं सरयू नदी के पावन जल से यज्ञ भूमि के अभिसिंचन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम स्थल का नामकरण ‘अवध लोक’ किया गया है। 

कार्यक्रम संयोजक एवं  सबके राम लोक कल्याण समिति के संयोजक महेन्द्रसिंह चौहान एवं प्रवीणा पंकज अग्निहोत्री ने बताया कि महायज्ञ में प्रतिदिन सैकड़ों यजमान युगल सहभागी बनेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस अवसर पर आचार्य पं. किशोर जोशी ने श्रीराम जन्मोत्सव महायज्ञ की महत्ता बताई। कार्यक्रम में हेमंत मालवीय, किरण जोशी, वीरेन्द्र गोयल सहित अनेक पार्षद एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

महेन्द्रसिंहचौहान एवं प्रवीणा अग्निहोत्री ने इस मौके पर बताया कि नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ  प्रतिदिन सुबह 7 से 10 बजे तक, निशुल्क योग सुबह 6.15 से 7.15 बजे तक, खून की निशुल्क जांच 7.15 से 9 बजे तक, एक्यूप्रेशर-एक्यूपंक्चर द्वारा दर्द निवारण सेवा दोपहर 1 से 4 बजे तक और दशहरा मैदान आने वाले जरूरतमंद लोगों की आंखों की निःशुल्क जांच भी  दोपहर 1 से  4 बजे तक की जाएगी।

प्रतिदिन संध्या को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इनमें संगीत गुरूकुल गौतम काले की प्रस्तुति, प्रख्यात शर्मा बंधुओं की भजन संध्या, अग्निसूत नृत्य नाटिका, संस्कार भारती, रक्त बीज संहार नृत्य नाटिका, कवि सम्मेलन, श्रीराम भजन, श्रीराम अर्चन एवं दमयंती मिरदवाल द्वारा रामायण प्रस्तुति जैसे लोकप्रिय कार्यक्रम शामिल हैं। पूरे नौ दिनों तक पीड़ित मानवता की सेवा का महायज्ञ भी श्रीराम जन्मोत्सव महायज्ञ के साथ चलेगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल