Indore News : अयोध्यापुरी और श्री महालक्ष्मी नगर कॉलोनी के प्लॉटों की रजिस्ट्री पर रोक
इंदौर.
देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था इंदौर की अयोध्यापुरी कॉलोनी और श्री महालक्ष्मी नगर कॉलोनी के सदस्यों के भू-खंड़ों की पात्रता और अपात्रता संबंधी चल रही जांच के मद्देनजर कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इन दोनों कॉलोनियों के प्लॉटों की रजिस्ट्री पर आगामी आदेश तक रोक लगाई है।
इस संबंध में उनके द्वारा जिले के वरिष्ठ जिला पंजीयक और अन्य जिला पंजीयकों तथा उप पंजीयकों को निर्देश दिए है कि जांच की प्रक्रिया के चलते आगामी आदेश तक अयोध्यापुरी कॉलोनी और श्री महालक्ष्मी नगर कॉलोनी से संबंधित भू-खंड़ों के विक्रय विलेख निष्पादित नहीं किये जाए।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने उक्त संस्था के सदस्यों के भू-खंड़ों की पात्रता और अपात्रता के निर्धारण के संबंध में जांच के लिए दल गठित किया है। जांच दल द्वारा परीक्षण की कार्यवाही जारी है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर में बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं तो खूब बैठाओगे... लेकिन, विसर्जन के लिए 'मुंबइया समुद्र' कहां से लेकर आओगे..? : अब थोड़ा थम भी जाओ...
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक साल तक इंदौर की मीडिया को कोई बाइट नहीं देंगे
निगम के जिम्मेदारों को शर्म नहीं : होर्डिंग गिरने से हादसा, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता