📅 Monday, 26 October 2026 | 09:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore News : आरोपी ने इमोशनल ब्लैकमेल कर बनाए संबंध, शादी के नाम पर मुकरा, कैफे में की मारपीट

📅 19 June 2024, 01:20 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : आरोपी ने इमोशनल ब्लैकमेल कर बनाए संबंध, शादी के नाम पर मुकरा, कैफे में की मारपीट
Indore News : आरोपी ने इमोशनल ब्लैकमेल कर बनाए संबंध, शादी के नाम पर मुकरा, कैफे में की मारपीट

इंदौर में दुष्कर्म पीड़िता NEET स्टूडेंट की आपबीती

इंदौर.

इंदौर के विजय नगर में रेप का केस दर्ज कराने वाली नीट की स्टूडेंट ने बताया कि उसके साथ कोचिंग पर पढ़ने वाला छात्र उसे इमोशनल ब्लैकमेल करता था। इसलिए उस पर भरोसा कर लिया। उसने मेरी अच्छाई का फायदा उठाया और होटल में रेप किया। उससे दो बार मिलकर समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उसने एक बार मारपीट की। जिससे परेशान होकर होस्टल पहुंची और माता-पिता को 7 साल के रिलेशनशिप की पूरी बात बताई। 

पीड़िता ने जो पुलिस को अपनी शिकायत में बताया... 

टीआई सीबी सिंह के मुताबिक बीडीएस की सेकेंड ईयर की 24 साल की छात्रा ने ओम पुत्र रूद्रेश यादव, निवासी मिश्र नगर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़िता मूल रूप से खरगोन की रहने वाली है। 2017 में वह गीता भवन इलाके में जिस कोचिंग पर जाती थी, वहां ओम भी आता था।

एक माह बाद उसने पीड़िता से दोस्ती की। वह दोस्त की हैसियत से ही बात करती थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ओम ने कहा कि वह उसे पंसद करता है। प्यार करता है। छात्रा ने बताया कि शुरुआत में उसे इनकार कर दिया। लेकिन वह इमोशनल ब्लैकमेल करने लगा।

मुझे लगा कि उसका प्यार सही है। उसने एहसास दिलाया कि वह मुझे बहुत प्यार करता है। उसने कहा की मुझसे शादी करेगा। उसकी बातों में आकर हां बोल दिया। हम कई बार घूमने-फिरने भी गए। एक साल बाद ओम पढ़ाई के लिए दिल्ली चले गया। वह मई 2019 में वापस आया।

इस दौरान नीट की एग्जाम देकर मैं पेरेंट्स के पास खरगोन चली गई। ओम ने मिलने बुलाया। मैंने इनकार किया। लेकिन वह फिर से ब्लैकमेल करने लगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें