📅 Wednesday, 23 September 2026 | 07:43 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,970 🥈 चांदी (1kg): ₹251,100 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

नगर निगम इंदौर के कर्मचारियों को मिली डबल खुशी : विनियमित कर्मचारियों को भी स्थाई कर्मचारियों के समान वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएं : इंदौर हाई कोर्ट

📅 18 June 2025, 08:37 PM ✍️ indoremeripehchan.in ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नगर निगम इंदौर के कर्मचारियों को मिली डबल खुशी : विनियमित कर्मचारियों को भी स्थाई कर्मचारियों के समान वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएं : इंदौर हाई कोर्ट
नगर निगम इंदौर के कर्मचारियों को मिली डबल खुशी : विनियमित कर्मचारियों को भी स्थाई कर्मचारियों के समान वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएं : इंदौर हाई कोर्ट

इंदौर.

इंदौर हाई कोर्ट की डबल बेंच ने इंदौर नगर निगम के विनियमित कर्मचारीयों के नियमितीकरण का रास्ता साफ कर दिया हैं. हाई कोर्ट की डबल बेंच ने आदेश दिया है कि विनियमित कर्मचारियों को भी स्थाई कर्मचारियों के समान वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएं. इंदौर हाईकोर्ट ने कहा कि समान काम समान वेतन का अधिकार इन्हें भी मिलना चाहिए.

वहीं दूसरी ओर सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की डबल बेंच ने ही इंदौर नगर निगम के 1825 वाहन चालकों और सफाई कर्मचारीयों को विनियमित किए जाने के आदेश दिए हैं. हाई कोर्ट से दो मामलों में पक्ष में फैसला आने से नगर निगम इंदौर के मस्टर कर्मचारीयों और विनियमित कर्मचारियों में खुशी की लहर छा गई. 

आज मस्टर कर्मचारी संघ के कार्यालय पर बड़ी संख्या में मस्टर कर्मचारी और विनियमित कर्मचारी एकत्रित हुए और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई दी. मस्टर कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रवीण तिवारी एवं श्री रजनीश शर्मा ने कहा कि लंबे समय बाद उन्हें यह खुशी मिली हैं. इस खुशी के अवसर पर संगठन के महामंत्री अनिल पंचवाल, मुन्ना कौशल, संगठन सचिव महेश बानगे, उपाध्यक्ष इसरार अहमद, विधि सलाहकार धर्मेंद्र सिंह यादव, सचिन गौड़, रफीक खान, मीडिया कवरेज मनोज जोशी, मीडिया प्रभारी अनिल यादव, जय रंणजीत वाहन चालक संघ अध्यक्ष अनिल सोनी, महामंत्री तेज कुमार सोलंकी, उपाध्यक्ष राम सिसोदिया, पवन कौशल द्वारा 1825 कर्मचारियों के केस से संबंधित भी जानकारी दी. विशेष रूप श्री शंकर सोलंकी मौजूद रहे. 

खुशी के बीच जन्मदिन महोत्सव मनाया

वहीं खुशी इजहार के बीच निगम कर्मचारी के जन्मदिन की खबर साथीयों को मिली तो हाथों-हाथों कर्मचारी का साथ देने वाले सतीश कुशवाहा का जन्म दिवस मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए जमकर मिठाईयां का वितरण हुआ. कर्मचारी एक दुसरे को बधाई देते हुए डबल खुशी का इजहार किया. कार्यक्रम का संचालन सफाई कर्मचारी कल्याण संघ अध्यक्ष देव कुमार वीरगडे, भारतीय मजदूर संघ संगठन महामंत्री राजेश सोनकर, अजय सोनकर ने किया एवं माझी मछुआ संघ अध्यक्ष दीपक गौड़ एवं महामंत्री अनिल पंचवाल ने कर्मचारियों को संबोधित किया. इस अवसर पर मुन्ना कौशल, राम अवतार सिंह पवार ने एकजुट रहने का संदेश दिया. सभी कर्मचारीयों ने संगठन के जांबाज पदाधिकारियों को विशेष रूप से बधाई देते हुए नजर आए वहीं पदाधिकारीयों ने साथी कर्मचारियों से कहा कि संगठन की शक्ति आप लोग है, आप सबका साथ समय-समय पर हमेशा मिलता रहेगा, तो शेष मांगो को भी शीघ्र पुरा किया जाएगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें