📅 Monday, 07 September 2026 | 05:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,132.81 ▼ -382.62 (-0.50%) निफ्टी 50: 23,779.15 ▼ -118.55 (-0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,470 🥈 चांदी (1kg): ₹221,400 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
इंदौर

डीजीपी मध्यप्रेदश द्वारा इंदौर पुलिस के अधिकारियों की बैठक लेकर की, इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा

📅 27 April 2022, 12:34 AM ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
डीजीपी मध्यप्रेदश द्वारा इंदौर पुलिस के अधिकारियों की बैठक लेकर की, इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा
डीजीपी मध्यप्रेदश द्वारा इंदौर पुलिस के अधिकारियों की बैठक लेकर की, इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा

पारदर्शी, स्वच्छ एवं जनोन्मुखी पुलिस प्रशासन इंदौर की जनता को मिलें इसके लिये हमेशा प्रयासरत् रहने की बात पर दिया जोर

इंदौर : आज दिनांक 26 अप्रेल 2022 को मध्य प्रदेश पुलिस के मुखिया श्रीमान पुलिस महानिदेशक, महोदय श्री सुधीर सक्सेना जी द्वारा इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु नगरीय पुलिस इंदौर के अधिकारियों की एक बैठक पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर में ली गयी। उक्त बैठक में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र, अति. पुलिस आयुक्त इंदौर (का./व्य.) इंदौर श्री मनीष कपूरिया, अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) इंदौर श्री राजेश हिंगणकर सहित नगरीय इंदौर में पदस्थ सभी पुलिस उपायुक्त एवं सभी अति. पुलिस उपायुक्त उपस्थित रहें। 

इस दौरान डीजीपी महोदय श्री सुधीर सक्सेना जी द्वारा इंदौर में पुलिस कमिश्नरी प्रारंभ होने के पश्चात से अभी तक इंदौर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, माफियाओं एवं संगठित अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही एवं बेहतर पुलिसिंग हेतु किये जा रहे कार्यो आदि सभी विषयों पर पर विस्तृत चर्चा करते हुए, प्रदेश में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा माफियाओं एवं संगठित अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, महिला अपराधों पर अंकुश एवं उनकी सुरक्षा तथा समाज हित में बेहतर पुलिसिंग आदि सभी प्राथमिकताओं पर पुलिस किस प्रकार कार्य कर रही है, सभी की विस्तृत रूप से समीक्षा की गयी। 

समीक्ष उपरांत डीजीपी महोदय ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग की सभी प्राथकिताओं पर इंदौर पुलिस के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण पूरी मेहनत व लगन से कार्य कर रहे है तथा पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर करने की दिशा में इंदौर पुलिस द्वार कई नवाचार भी किये गये है, जिसकें अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे है और इंदौर पुलिस ने कई उल्लेखनीय सफलताएं भी अर्जित की गयी है। 

उन्होंनें इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी इसी प्रकार से पूर्ण रूप से कर्तव्यनिष्ठ एवं तत्पर रहते हुए जनता के हित में पुलिस की सभी प्राथमिकताओं व प्रत्येक पहलुओं पर और बेहतर कार्य करते हुए एक पारदर्शी, स्वच्छ एवं जनोन्मुखी पुलिस प्रशासन इंदौर की जनता को मिलें इसके लिये हमेशा प्रयासरत् रहें।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें