📅 Wednesday, 09 September 2026 | 01:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,577.58 ▼ -937.82 (-1.23%) निफ्टी 50: 23,635.10 ▼ -262.60 (-1.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,610 🥈 चांदी (1kg): ₹221,000 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में कोरोना का चरम पर : 393 संक्रमित मरीजों का रिकार्ड : चार सौ के करीब पहुंचा आंकड़ा

📅 16 September 2020, 01:10 AM ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में कोरोना का चरम पर : 393 संक्रमित मरीजों का रिकार्ड : चार सौ के करीब पहुंचा आंकड़ा
इंदौर में कोरोना का चरम पर : 393 संक्रमित मरीजों का रिकार्ड : चार सौ के करीब पहुंचा आंकड़ा

इंदौर । प्रभारी सीएमएचओ डॉ. पूर्णिमा गाडरिया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 15 सितंबर 2020 मंगलवार को 393 नए संक्रमित पॉजिटिव मामले सामने आए है। वही रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 6 रही। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 856 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 2741 रही। जिनमें से कुल 2342 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 17940 हो गई है। Indore Corona Update MP कल फिर 6 जनों की मौत हो गई। कल तक कुल 473 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 286 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 11940 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 28 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेंटाइन व्यक्तियों की संख्या 6346 हो गई, वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 258495 हो गई हैं। संक्रमित मरीजों का आंकडा सितंबर की शुरूआत ही दोहरा शतक बनने से संक्रमित मरीजों ने सतत् आठवां दोहरा शतक लग चुके है। उसके बाद लगातार आठवां तीसरा शतक लगा जिसके चलते आज तक के सारे पुराने रिकार्ड ध्वस्त हो रहे है। वही कल संक्रमित मरीजों का लगातार आठवां तीसरा शतक लगा...उसके बाद भी प्रशासक, राजनीति और व्यापारियों की और से साफ लापरवाही साफ झलक रही है। इंदौर प्रशासन और नेताओं की लड़ाई में जनता बेहाल हो रही है। प्रशासन से लॉकडाउन लगाकर इंदौर का सुरक्षा मुहैया कराएं...ऐसी चर्चा इंदौर में आम होने लग गई है। प्रशासन को भी जनता का ध्यान देखते हुए शीघ्र ही ठोस कार्यवाही करते हुए कठोर निर्णय लेना चाहिए...। Indore Corona Update MP (फोटो फाईल)

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Suni Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें